Bangladesh Protests: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- भारत सरकार ले संज्ञान

Updated:
विज्ञापन
Bangladesh Protests

Bangladesh Protests: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से भड़कीं प्रियंका गांधी

Bangladesh Protests: बांग्लादेश में हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को वहां के अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर संज्ञान लेना चाहिए और इस विषय को बांग्लादेशी सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना चाहिए.

विज्ञापन

Bangladesh Protests: उस्मान हादी की मौत के बाद एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा भड़कने लगी है. सबसे ज्यादा हिंसा वहां रह रहे अल्पसंख्यकों पर हो रही है. भीड़ ने पीट-पीटकर एक अल्पसंख्यक युवक की हत्या कर दी. बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप में यह जुल्म ढाया गया है. हत्या के बाद उसके शव को आग लगा दी गई. बांग्लादेश में हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को वहां के अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर संज्ञान लेना चाहिए और इस विषय को बांग्लादेशी सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना चाहिए.

भारत सरकार लेना चाहिए संज्ञान- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक युवक की भीड़ द्वारा बर्बरतापूर्ण हत्या का समाचार अत्यंत चिंताजनक है. किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, पहचान आदि के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पड़ोसी देश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का संज्ञान लेना चाहिए और बांग्लादेश सरकार के समक्ष उनकी सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाना चाहिए.

फिर आग में झुलसा बांग्लादेश

बांग्लादेश में पिछले साल जुलाई में हुए विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं हुईं, जिससे देशभर में तनाव हो गया. प्रदर्शनकारियों ने पहले ही ध्वस्त हो चुके, बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास 32 धानमंडी पर तोड़फोड़ की. देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार रात को हमलों और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिनमें चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी भी शामिल है. ये घटनाएं मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस द्वारा टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए इंकलाब मंच के नेता हादी की मौत की पुष्टि करने के बाद हुईं. हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में एक उम्मीदवार थे. छह दिन तक जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ने के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Also Read: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा, भारत के खिलाफ माहौल, हिंदुओं पर अत्याचार

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola