Karnataka Elections: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- जनता को हर स्तर पर लूटा

खानापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, भाजपा ने कर्नाटक की जनता को हर स्तर पर लूटा है और धोखा दिया है. भाजपा की सरकार ने कर्नाटक से 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं. ये लूट की, झूठ की सरकार है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस और बीजेपी की ताबड़तोड़ रैली जारी है. दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. इस चुनाव में विषैला सांप और विषकन्या जैसे बयान भी सामने आये. इस बीच कर्नाटक के खानापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाये.
बीजेपी ने कर्नाटक को हर स्तर पर लूटा: प्रियंका गांधी
खानापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, भाजपा ने कर्नाटक की जनता को हर स्तर पर लूटा है और धोखा दिया है. भाजपा की सरकार ने कर्नाटक से 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं. ये लूट की, झूठ की सरकार है. इन पैसों से कर्नाटक में 100 AIIMS के अस्पताल, बच्चों के लिए 30,000 स्मार्ट क्लासरूम, 30 लाख गरीबों के लिए घर बन सकते थे. प्रियंका गांधी ने आगे कहा, महंगाई, बेरोजगारी और विकास इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे हैं. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मुद्दे से जनता का ध्यान भटका रही है. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी के नेता जनता का ध्यान कहीं और भटकाना चाहते हैं, तो वो करें, कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी.
लोगों की व्यथा सुनने के बजाय अपनी व्यथा सुनाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं मोदी: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी के तौर पर एकमात्र ऐसा प्रधानमंत्री देखा है, जो लोगों की व्यथा सुनने के बजाय उनके सामने अपनी व्यथा सुनाते हैं. वाद्रा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कहा, मैंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी वी नरसिंह राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह से लेकर कई प्रधानमंत्रियों को देखा है, लेकिन ये (मोदी) पहले प्रधानमंत्री हैं, जो लोगों की व्यथा सुनने के बजाय उन्हें अपनी व्यथा सुनाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसी का सम्मान नहीं करती, चाहे वह लोग हों, उनके वोट हों या वह राज्य हो, जहां वह शासन कर रही है, या वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टर, जो हाल ही में टिकट नहीं दिये जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए या पूरा लिंगायत समुदाय.
Also Read: Karnataka Election 2023: कर्नाटक की राजनीति का जातीय समीकरण क्या है? जानें कौन कितना ताकतवर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










