Live Updates

Breaking News: नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक जारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News, Breaking News in Hindi, Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 16 दिन में दूसरी बार आज असम और बंगाल जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर हैं. वह रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन कर रामकथा संग्रहालय में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. अस्पताल से छुट्टी मिलने पर जेल से रिहा हुईं शशिकला आज बेंगलुरू से चेन्नई लौट रही हैं. भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक आठ विकेट खोकर 555 रन बना लिये हैं. इधर, मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. ऐसे ही ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

विज्ञापन

नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक जारी

नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में जारी है, इस बैठक में उत्तराखंड के हालात पर चर्चा हो रही है.

चमोली के तपोवन डैम से 16 लोग सुरक्षित निकाले गये

चमोली के तपोवन डैम से 16 लोग सुरक्षित निकाल लिये गये हैं इस बारे में गृहमंत्रालय की ओर से जानकारी दी गयी है. इन लोगों को आईटीबीपी के लोगों ने सुरक्षित निकाला है.

चमोली से आपदा की मिली है सूचना, अफवाहों पर ना दें ध्यान : मुख्यमंत्री रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री टीएस रावत ने कहा है कि चमोली जिले से आपदा की सूचना मिली है. जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभागों को स्थिति से निबटने के लिए निर्देशित किया गया है. किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें. सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है.

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोविड-19 के 12059 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 12,059 नये मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,26,363 हुई. 78 नयी मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,996 हो गयी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,48,766 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,05,22,601 है.

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सीमा पर बढ़ायी गयी सुरक्षा

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

भारत से अफगानिस्तान भेजी गयी कोरोना वायरस की वैक्सीन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली-काबुल फ्लाइट के द्वारा कोरोना वायरस की वैक्सीन रविवार को अफगानिस्तान भेजी गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola