Coronavirus Lockdown : वाराणसी फोन कर बोले पीएम मोदी, मास्क क्यों, अपने पास गमछा या तौलिया है न…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को फोन करके पहले उनका और उनके पूरे परिवार का हालचाल पूछा.
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को फोन करके पहले उनका और उनके पूरे परिवार का हालचाल पूछा.
इसके बाद कोरोना के वायरस के संक्रमण को लेकर काशी के जनता के बारे में विधिवत जानकारी ली. जिलाअध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मास्क के संबंध में कहा तो प्रधानमंत्री ने कहा कि मास्क केवल डॉक्टरों तथा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक है बाकी गांवो में तो आप लोग अपने सर पर गमछा बांधते हैं या तौलिया रखते हैं उसी से मुंह ढकने की आदत डालने के बारे में लोगों को जागरूक करें.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप को सभी डाउनलोड करें एक भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए. मोदी ने पूछा कि क्षेत्र के लोगों की क्या भावना है. इस पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि जनता आप के निर्देशों का पालन सत प्रतिशत कर रही है.
निर्देश आते ही जनता उसके पालन की तैयारी शुरू कर देती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा ऐसी कामना है.
मालूम हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के लेकर हमेशा अलर्ट पर हैं. लगातार अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से वो बात करे रहे हैं. कोरोना वायरस संकट से लड़ रहे कोरोवा वारियर्स को भी मोदी ट्वीट कर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं.
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 5865 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 169 लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










