उपराष्ट्रपति के अपमान पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई निराशा, कहा-अभिव्यक्ति मर्यादा के दायरे में हो

Updated:
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति के अपमान पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने जताई निराशा, कहा-अभिव्यक्ति मर्यादा के दायरे में हो

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा.

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की नकल उतारे जाने पर कहा है कि जिस तरह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अपमानित किया गया है, उससे बेहद निराश हूं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जताई है. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा.


अभिव्यक्ति मर्यादा के दायरे में होनी चाहिए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पोस्ट में लिखा है- निर्वाचित प्रतिनिधि अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उनकी अभिव्यक्ति मर्यादा के दायरे में होनी चाहिए. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह उपराष्ट्रपति से इस मसले पर बात की है. कल्याण बनर्जी जिस वक्त उपराष्ट्रपति की नकल उतार रहे थे, उस वक्त वहां कई सांसद मौजूद थे, यहां तक कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे और घटना का वीडियो बना रहे थे.

Also Read: मिमिक्री से दुखी PM Modi ने धनखड़ को किया फोन, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- ’20 साल से सह रहा हूं अपमान’

पीएम मोदी ने की उपराष्ट्रपति से बात

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा मंगलवार को संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. इस संबंध में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है. धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने फोन कर इस घृणित घटना को लेकर दुख जाहिर किया है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि वह भी बीते 20 सालों से इस तरह का अपमान झेल रहे हैं.

संसद की सुरक्षा में सेंध मामले पर हो रहा विरोध प्रदर्शन 

ज्ञात हो कि संसद की सुरक्षा में सेंध मामले पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्ष लगातार संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है, जिसकी वजह से अबतक 141 सांसद अबतक सत्र से निलंबित हो चुके हैं. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कल विरोध प्रदर्शन के दौरान उपराष्ट्रपति की नकल कर रहे थे और दूसरे सांसद उनका वीडियो बना रहे थे. उस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola