LOCKDOWN के दौरान ‘प्रभात खबर’ आयोजित कर रहा है ‘हुनरबाज इवेंट, आप भी हो सकते हैं शामिल

Updated:
विज्ञापन
LOCKDOWN के दौरान ‘प्रभात खबर’ आयोजित कर रहा है ‘हुनरबाज इवेंट, आप भी हो सकते हैं शामिल

LOCKDOWN : प्रभात खबर आपके क्वारेंटाइन के पलों को और खास बनाने का इंतजाम कर रहा है. प्रभात खबर आपके लिए लेकर आया है- एक इंडोर इवेंट, जिसका नाम है ‘हुनरबाज’. आप घरों में रहकर ही इस इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे को लेकर लोगों को 21 दिनों तक घरों में लॉकडाउन होने कि सलाह दी गयी है. पीएम मोदी ने इस महामारी से बचने का बस एक ही उपाय बताया है, वो है लॉकडाउन. इस लॉकडाउन में लोग घर पर रहकर अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं. कोई टीवी पर फिल्में देख रहा है, तो कोई पत्नी और मां के साथ घर के कामों में हाथ बंटा रहा है. ऐसे में प्रभात खबर आपके क्वारेंटाइन के पलों को और खास बनाने का इंतजाम कर रहा है. प्रभात खबर आपके लिए लेकर आया है- एक इंडोर इवेंट, जिसका नाम है ‘हुनरबाज’. आप घरों में रहकर ही इस इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं.

इस इवेंट के तहत हम सिंगिग, डांसिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं.

– जो इस इवेंट में शामिल होना चाहते हैं वे वीडियो, ऑडियो और पेंटिंग हमें व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं.

– डांस वीडियो की सीमा केवल मिनट है.

– गायन के लिए कोई अंतरा और मुखड़ा ही गा सकता है. समय दो मिनट होना चाहिए.

– पेंटिंग “पारिवारिक समय” विषय पर होनी चाहिए.

प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 है. शीर्ष 5 पेंटिंग अखबार में प्रकाशित की जाएगी और शीर्ष 5 नृत्य और गीत प्रभात खबर के फेसबुक पेज पर दिखाये जायेंगे. (दोनों जूनियर और सीनियर वर्ग में)

व्हाट्सएप के माध्यम से आप इन नंबरों पर अपने वीडियो, ऑडियो और पेंटिंग भेज सकते हैं.

रांची : 9304954239

जमशेदपुर :8651803251

देवघर :7004644848

धनबाद : 9031942893

पटना : 9835447208

गया : 8521811000

मुजफ्फरपुर : 9473369881

भागलपुर : 7808435639

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola