PM SURAJ Portal: जानें क्या है ‘पीएम-सूरज’ पोर्टल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लॉन्च

Updated:
विज्ञापन
narendra modi

narendra modi

PM SURAJ Portal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘पीएम-सूरज’ राष्ट्रीय पोर्टल की शुरुआत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) जैसे वंचित वर्गों के लोगों को मिला है.

विज्ञापन

PM SURAJ Portal का क्या है उद्देश्य

प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान और रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का उद्देश्य अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों और स्वच्छता श्रमिकों सहित देश भर में पात्र व्यक्तियों को ऋण सहायता प्रदान करना है.

PM SURAJ Portal के जरिए व्यवसाय के नये अवसर तैयार होंगे

‘पीएम-सूरज’ पोर्टल से रोजगार के नये अवसर तैयार होंगे. पोर्टल के लॉन्च होने से बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ेंगे और इसका लाभ लेंगे. इस पहल का उद्देश्य समाज के सबसे वंचित वर्गों का उत्थान करना है.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

PM SURAJ Portal के उद्घाटन के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पूछा, ‘कोई कैसे कह सकता है कि मेरा कोई परिवार नहीं है. जब मेरे पास आप जैसे भाई और बहन हैं? मोदी ने कहा, पिछली सरकार में लाखों-करोड़ रुपये के घोटाले किए गए. हमारी सरकार ये पैसा दलित, वंचित के कल्याण और देश के निर्माण के लिए खर्च कर रही है. आज वंचित वर्ग से जुड़े एक लाख लाभार्थियों के खातों में 720 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी गई है. पहले की सरकारों में ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता था कि इधर बटन दबाया और उधर पैसे गरीबों के बैंक खातों में पहुंच गए, लेकिन ये मोदी की सरकार है, गरीबों का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंचता है.

प्रधानमंत्री मोदी बोले- बीजेपी सरकार में वंचितों को मिला सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और जनजातीय समाज से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चयन का जिक्र करते हुए कहा कि वंचित तबके के लोगो्र को शीर्ष पदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रयास जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने कोविंद और मुर्मू की हार सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश की. कार्यक्रम में शामिल लोगों में वंचित समूहों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि शौचालय और रसोई गैस के लिए उनकी सरकार की योजनाओं से समाज के वंचित तबके को फायदा हुआ है.

Also Read: मोदी सरकार ने 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी, इन मार्गों पर दौड़ेगी रेल

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola