Coronavirus Lockdown: पीएम मोदी ने नवरात्रि पूजा को कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसवालों को किया समर्पित

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: पीएम मोदी ने नवरात्रि पूजा को कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसवालों को किया समर्पित

coronavirus lockdown: पीएम मोदी ने नवरात्रि पूजा को कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसवालों को समर्पित किया है. बुधवारा उन्होंने एक ट्वीट भी किया है.

विज्ञापन

coronavirus lockdown: दुनिया में तेजी से पैर पसारते कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने की घोषणा की है. आज से नवरात्रि भी शुरू हो रही है इसको लेकर बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- आज से नवरात्रि शुरू हो रही है. वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं. इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं.

14 अप्रैल तक प्रभावी

भारत में लॉकडाउन मंगलवार की रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक प्रभावी होगा. गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के मुताबिक इस दौरान सरकारी निर्देश का पालन नहीं करने या झूठी सूचनाएं फैलाने पर एक साल तक की सजा होगी. इससे पहले कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए लोगों के घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगायी जा रही है. देश के हर राज्य, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है. यह एक तरह से कर्फ्यू जैसा ही होगा.

कोरोना वायरस से निपटने में मदद कर रहे लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा की कामना करूंगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर में मनाए जा रहे उत्सवों के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इस नवरात्रि में उन लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे जो कोरोना वायरस को काबू करने की कोशिशों में मदद कर रहे हैं. देश में बुधवार को मनाये जा रहे अधिकतर उत्सव नववर्ष के आरंभ से जुड़े हैं. मोदी ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह और साजिबू चिरोबा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम देशभर में विभिन्न उत्सव और हमारे पारम्परिक कैलेंडर के अनुसार नववर्ष का आरंभ मना रहे हैं. ईश्वर करे कि ये पवित्र उत्सव हमारे जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशी एवं समृद्धि लेकर आएं.” अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज से नवरात्रि शुरू हो रही है. वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं. इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola