PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी का मॉस्को में भव्य स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, रूसी कलाकारों ने भारतीय गानों पर किया डांस

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Jul 2024 6:40 PM

विज्ञापन

pm modi

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मॉक्को पहुंच गए हैं. मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. वे मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर 8 से 9 जुलाई तक मॉस्को में रहेंगे. फरवरी 2022 में मास्को द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के बाद यह मोदी की पहली रूस यात्रा है. मोदी और पुतिन मंगलवार को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहित विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉस्को पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मॉस्को पहुंचने पर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया. प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव प्रधानमंत्री मोदी के साथ हवाई अड्डे से होटल तक एक ही कार में जाएंगे.

पीएम मोदी के स्वागत में रूसी कलाकारों ने किया हिंदी गानों पर नृत्य

पीएम मोदी का रूस में भारतीय संस्कृति के अनुसार स्वागत किया गया. भारतीय परिधान पहने कुछ रूसी लड़कियां और बच्चे भांगड़ा बरते नजर आए. रूसी कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर नृत्य भी किया.

पुतिन के साथ डिनर करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉक्सो में दो दिन रहेंगे. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक करेंगे और डिनर भी करेंगे.

5 साल में पीएम मोदी की पहली रूसी यात्रा

लगभग पांच वर्षों में मोदी की पहली रूस यात्रा होगी. रूस की उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी, जब उन्होंने सुदूर पूर्व के शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था. अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन हो चुके हैं. पिछला शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर, 2021 को नयी दिल्ली में आयोजित किया गया था. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे.

रूस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने पुतिन को बताया मित्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के लिए प्रस्थान करने से पहले एक बयान में कहा, भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में और बढ़ी है, जिसमें ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों से लोगों का संपर्क आदि क्षेत्र शामिल हैं. उन्होंने कहा, मैं, मेरे मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर दृष्टिकोण साझा करने को लेकर आशान्वित हूं.

आज का युग युद्ध का नहीं, पुतिन को पीएम मोदी ने दी थी सलाह

रूस के राष्ट्र प्रमुख के रूप में पुतिन नौ बार भारत की यात्रा कर चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने आखिरी बार 16 सितंबर, 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय वार्ता की थी. इस दौरान मोदी ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए पुतिन पर दबाव डालते हुए कहा था, आज का युग युद्ध का नहीं है. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से, मोदी ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर कई बार बातचीत की है.

रूसी दौरे के बाद ऑस्ट्रिया जाएंगे पीएम मोदी, 40 साल बाद किसी पीएम का दौरा

रूस में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे। यह, विगत 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की वहां की पहली यात्रा होगी.

Also Read: रूस से पीएम नरेंद्र मोदी लाएंगे फाइटर जेट Su-57? रडार को भी दे सकता है चकमा, जानें इसकी 10 खसियत

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola