पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ की चाय पर चर्चा, इमैनुएल मैक्रों ने किया UPI पेमेंट, देखें वीडियो

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति स्थानीय कलाकृतियों व हस्तशिल्प उत्पादों की एक दुकान में गए. वहां प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ गुरुवार को चाय पर चर्चा की. दोनों नेता जयपुर में एक चाय की दुकान पर गए और चाय पीते हुए एक-दूसरे से बातचीत की. चाय पीने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने UPI पेंमेंट भी किया.
#WATCH | Rajasthan: Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron visited a tea stall and interacted with each other over a cup of tea, in Jaipur.
— ANI (@ANI) January 25, 2024
French President Emmanuel Macron used UPI to make a payment. pic.twitter.com/KxBNiLPFdg

प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने साथ रोड शो किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने परकोटे में स्थित जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो किया. रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े. रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों खुली छत वाले एक वाहन में सवार थे. दोनों नेताओं ने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. मैक्रों कई जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के दौरान हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ करते दिखे. लोगों ने ‘मोदी मोदी’ के नारे भी लगाए. उन पर अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई.

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को PM मोदी ने राम मंदिर का मॉडल गिफ्ट किया
रोड शो समाप्त होने के बाद पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति स्थानीय कलाकृतियों व हस्तशिल्प उत्पादों की एक दुकान में गए. वहां प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें वहां रखे ‘भीम यूपीआई’ स्कैनर के बारे में भी बताया.

मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. पीएम मोदी ने जयपुर में मैक्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले मिले. इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक जंतर मंतर का अवलोकन किया तथा उसके बारे में जाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










