ePaper

पीएम मोदी का आरोप : बोले- जहां-जहां कांग्रेस जाती है, आतंकी और दबंगों के बढ़ते हैं हौसले

Updated at : 15 Nov 2023 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी का आरोप : बोले- जहां-जहां कांग्रेस जाती है, आतंकी और दबंगों के बढ़ते हैं हौसले

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान में आतंकवाद समर्थक ऐसे नारे लग रहे हैं, जिसकी किसी ने कभी कल्पना तक नहीं की थी. उन्होंने कहा कि आप सोचिए, जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं? इसका जवाब कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है.

विज्ञापन

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने अपने एक सवाल में कहा कि जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं ? प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल विधायक और मंत्री चुनने के लिए नहीं, बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था की वापसी के लिए है. राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. प्रधानमंत्री मोदी बाड़मेर के बायतू में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

राजस्थान में आतंकवाद के समर्थन में लगे नारे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान में आतंकवाद समर्थक ऐसे नारे लग रहे हैं, जिसकी किसी ने कभी कल्पना तक नहीं की थी. उन्होंने कहा कि आप सोचिए, जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं? इसका जवाब कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजस्थान को उस दिशा में ले जा रही है, जहां राजस्थान की संस्कृति और परम्परा ही खतरे में पड़ जाएगी. राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए राजस्थान में भाजपा जरूरी है.

कुर्सी बचाने के लिए पांच साल तक करते रहे काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ एक ही काम करते रहे कि कुर्सी कैसे बचे. पांच साल वो कुर्सी बचने में लगे रहे. जब दिल्ली दरबार राजस्थान में अपने ही नेता की कुर्सी गिराने में जुटा रहेगा, तो गली-गली और गांव-गांव में ऐसी ही अराजकता फैलेगी, जैसी राजस्थान में फैल रही है.

Also Read: हाईवे पर ड्राइवर कैसे चलाते हैं स्कूल बस! कहीं आपके नौनिहाल खतरे में तो नहीं? जानें SC की गाइडलाइन्स

कांग्रेस ने राजस्थान के नौजवानों को माफिया के हवाले किया

पेपल लीक मामले को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान के नौजवानों को पूरी तरह से पेपर लीक माफिया के हवाले छोड़ दिया. राजस्थान में परीक्षा हो और पेपर लीक न हो, ये असंभव सा हो गया. पेपर लीक माफिया के तार सीधे सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से ज़ुड़े हैं. भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं है. ये चुनाव राजस्थान में कानून व्यवस्था की की वापसी के लिए है. भाजपा सरकार की वापसी के लिए है.

Also Read: इसरो रोबोटिक्स चैलेंज 2024 : Rover में अब लगेगा टायर वाला चक्का, छात्र तैयार करेंगे डिजाइन

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola