डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े नरम, पीएम मोदी ने थैंक्स कहते हुए किया दोस्ताना पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
Modi with Trump

नरेंद्र मोदी (Left) डोनाल्ड ट्रंप (Right)

PM Modi Praised Donald Trump : पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका और भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.

विज्ञापन

PM Modi praised Donald Trump : अमेरिका और भारत के संबंध पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा– वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और रिश्तों के सकारात्मक आकलन की सराहना करते हैं. पीएम ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो सकारात्मक और भविष्य की ओर देखने वाली है. दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि ट्रंप का तहे दिल से धन्यवाद…

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा कि दोनों देशों के बीच ‘विशेष संबंध’ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है. बस कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं. ट्रंप के बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और उनके प्रति भी समान भावना रखता हूं.

यह भी पढ़ें : Tariff War : पीएम मोदी ने अमेरिका से बनाई दूरी, UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

क्या कहा ट्रंप ने जो पीएम मोदी ने दिया रिएक्शन?

टैरिफ और रूस से तेल खरीद को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष संबंध हैं और चिंता की कोई जरूरत नहीं. उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में शुक्रवार को कहा, “मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा. वह शानदार प्रधानमंत्री हैं, लेकिन फिलहाल उनके किए काम मुझे पसंद नहीं आ रहे. भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध हैं. बस कभी-कभी ऐसे पल आ जाते हैं, जब मतभेद दिखते हैं.” ट्रंप ने दो देशों के संबंधों को सकारात्मक और स्थायी बताया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola