Operation Sindoor: आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के बाद राष्ट्रपति से मिले PM Modi, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दी जानकारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 May 2025 2:39 PM
PM Modi met President Droupadi Murmu
Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये. जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ को ध्वस्त हो गए. जब भारतीय सेना एयर स्ट्राइक कर रही थी, उस समय पीएम मोदी रात भर जगकर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर नजर बनाए हुए थे. ऑपरेशन खत्म होने और आतंकवादियों को जहन्नुम भेजकर पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे.
Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया. मंगलवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया. भारत की कार्रवाई में सौकड़ों आतंकवादी मारे गए. इधर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे. पीएम ने राष्ट्रपति से मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी. पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे में गर्व का भाव झलक रहा है और काफी खुश नजर आ रहे हैं. 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला कर दिया था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे. हमले के बाद से ही पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही थी. जब भारतीय सेना पहलगाम हमले का बदला ले रही थी, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की बारीकी से निगरानी कर रहे थे.
Prime Minister Narendra Modi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan and briefed her about #OperationSindoor pic.twitter.com/8EufmJNTos
— ANI (@ANI) May 7, 2025
रात में भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया
मंगलवार देर रात तीनों सेवाओं ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. रात में ही रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी. अपने बयान में मंत्रालय ने कहा था, “कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ शुरू किया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया.”भारत की तरफ से बयान में कहा गया है, ” भारत की ओर से जारी बयान में बताया गया, “किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्य के चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.”
इन हथियारों से भारत ने आतंकवादियों को मार गिराया
भारतीय सशस्त्र बलों ने हमले में ‘स्टैंड-ऑफ’ हथियारों, ड्रोन और गोला-बारूद के साथ-साथ अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया. भारतीय सेना ने मुरीदके, बहावलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, सियालकोट और बरनाला में हमला किया.
ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों दिया गया?
भारत की इस सैन्य कार्रवाई के नाम में ‘सिंदूर’ को जोड़ने का एक संदर्भ यह है कि भारतीय परंपरा में विवाहित महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और इसे उनके सुहागन होने का एक प्रतीक माना जाता है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम उन महिलाओं के प्रति सम्मान जताना है जिन्होंने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपने पतियों को खो दिया.
भारत ने अमेरिका, रूस सहित इन देशों को ऑपरेशन की जानकारी दी
ऑपरेशन के बाद, भारत ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब सहित कई प्रमुख देशों से संपर्क किया और उन्हें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले के बारे में जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










