पीएम मोदी का संदेश पाकर खिल उठा सुशीला कार्की का चेहरा, भारतीय राजदूत ने की भेंट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Sep 2025 11:32 PM

विज्ञापन

पीएम मोदी ने नेपाली पीएम सुशीला कार्की के लिए भेजा संदेश

PM Modi message to Sushil Karki: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मंगलवार को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से भेंट की. राजदूत ने सिंह दरबार स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की. जब भारतीय राजदूत ने पीएम कार्की को पीएम मोदी का संदेश दिया, तो उनका चेहरा खुशी से खिल उठा.

विज्ञापन

PM Modi message to Sushil Karki: नेपाल में भारतीय राजदूत की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की के साथ मुलाकात के बारे में जानकारी नेपाल के विदेश मंत्रालय ने दी. मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट डाला और बताया, बैठक के दौरान राजदूत श्रीवास्तव ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में कार्की की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश दिया. राजदूत श्रीवास्तव ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच मैत्री और सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की.

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने क्या किया ट्वीट

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत के राजदूत महामहिम नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार स्थित प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की. राजदूत श्रीवास्तव ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई संदेश दिया तथा दोनों पड़ोसी देशों के बीच मैत्री और सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की.”

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं सुशीला कार्की

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश और अब पहली महिला प्रधानमंत्री कार्की को जेन जेड के नेतृत्व वाले आंदोलन का समर्थन प्राप्त है, जिसने पिछले कुछ दिनों में देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है. वह 5 मार्च, 2026 तक इस पद पर रहेंगी, जिसके बाद इस पद के लिए नए चुनाव होंगे, जिसका चयन निर्वाचित संसद द्वारा किया जाएगा.

सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार को लेकर जेन जेड ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था

8 सितंबर को जेन जेड युवा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, जवाबदेही की कमी और नेपाली सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन में 72 से अधिक लोगों की मौत हुई. हिंसा में कई सरकारी आवास को आग के हवाले कर दिया गया. प्रधानमंत्री से लेकर कई लोगों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola