Republic Day 2024: पीएम मोदी कुछ यूं पहुंचे वॉर मेमोरियल, इस बार अलग लुक में आए नजर, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Republic Day 2024: पीएम मोदी कुछ यूं पहुंचे वॉर मेमोरियल, इस बार अलग लुक में आए नजर, देखें वीडियो

**EDS: IMAGE VIA YOUTUBE PMO INDIA** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays homage at National War Memorial on the 75th Republic Day, in New Delhi, Friday, Jan. 26, 2024. (PTI Photo) (PTI01_26_2024_000046A)

भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले पीएम मोदी के लुक की तारीफ सभी कर रहे हैं.

विज्ञापन

75वें गणतंत्र दिवस की पूरे देश में धूम है. लोग इस अवसर पर अलग लुक में दिखने का प्रयास कर रहे हैं. तिरंगे को वो अपने लुक में शामिल करते दिख रहे हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी हर बार की तरह इस बार भी अलग लुक में नजर आए. उनके साफा की तारीफ हर कोई कर रहा है जो बिलकुल अलग दिख रहा है. प्रधानमंत्री ने सफेद कुर्ता-पायजामा के ऊपर बंडी पहन रखी है. सिर पर उनके साफा है जो रंगीन है. साफा पिंक और यलो कलर का है जिसमें उनका लुक निखकर आ रहा है.

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे. दिल्ली में कोहरा छाया सुबह से ही नजर आ रहा है. कड़ाके की ठंड राजधानी में पड़ रही है लेकिन इन सबके बावजूद भी कर्तव्य पथ पर भीड़ नजर आ रही है.

प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!

कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

आपको बता दें कि भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है. फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा.

Also Read: Republic Day 2024 Google Doodle: 75वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल में दिखाई टेलीविजन युग के बदलाव की झलक

उल्लेखनीय है कि भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola