PM Modi Threat : कौन है वो 34 साल की महिला, जो सीधे पीएम मोदी को धमकी दे रही है
PM Modi gets threat call
PM Modi Threat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाली महिला का पता पुलिस ने लगा लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
PM Modi Threat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई. deccanherald.com ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि 34 वर्षीय एक महिला का मुंबई पुलिस को फोन आया. उसने पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है.
एक अधिकारी ने बताया कि शहर के पुलिस कंट्रोल रूप को बुधवार को धमकी भरा कॉल आया था. इसके बाद पुलिस ने फोन को ट्रेस किया. कॉल करने वाले का पता पश्चिमी उपनगरों के अंबोली में ट्रेस किया गया. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने कॉल करने वाले का पता लगाया. उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. जांच के बाद महिला मानसिक रूप से अस्थिर पाई गई.
Read Also : PM नरेंद्र मोदी के सभास्थल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि कॉल को ‘प्रैंक’ के तौर पर लिया गया है. महिला का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. आगे की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए