पीएम मोदी ने फोन पर ली मिथुन चक्रवर्ती की सेहत की जानकारी, जानें क्या है हेल्थ अपडेट

बुलेटिन में दी गयी जानकारी के अनुसार मिथुन को अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से पहले उनकी कुछ जांच की जाएगी. फिलहाल उन्हें आराम की सलाह दी गयी है. मिथुन को न्यूरो आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था.
Mithun Chakraborty Latest Health Update|जब से अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के ब्रेन स्ट्रोक की खबर सामने आयी है, उनके फैंस टेंशन में हैं. हर कोई श्री चक्रवर्ती की सेहत के बारे में जानना चाहता है. मिथुन ने 10 फरवरी की सुबह कमजोरी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहां सभी जरूरी टेस्ट और रेडियोलॉजी जांच करने के बाद पता चला कि श्री चक्रवर्ती को इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक आया था. पर अब मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर है.
अस्पताल ने जारी किया मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट
अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि मिथुन चक्रवर्ती 10 फरवरी की सुबह 9:40 बजे अस्पताल में भर्ती कराये गये थे. अब वह पूरी तरह से होश में हैं. उनकी हालत स्थिर है. उन्हें हल्का नरम भोजन दिया जा रहा है. मेडिकल बुलेटिन में मिथुन को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दिये जाने का संकेत भी दिया गया है.
Also Read: पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, मेडिकल बोर्ड गठित
मिथुन चक्रवर्ती को डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
बुलेटिन में दी गयी जानकारी के अनुसार, मिथुन को अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से पहले उनकी कुछ जांच की जाएगी. फिलहाल उन्हें आराम की सलाह दी गयी है. अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद मिथुन को न्यूरो आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था. उनकी चिकित्सा के लिए एक मेडिकल टीम का भी गठन किया गया है. उनकी फिजियोथेरेपी व स्पीच थेरेपी की जा रही है.
आइसीयू से बाहर आए मिथुन चक्रवर्ती
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मिथुन अब आइसीयू से बाहर आ गये हैं और उनकी हालत अभी स्थिर बतायी जा रही है. उधर, मिथुन के खैरियत जानने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अस्पताल पहुंचे थे. मिथुन ने अस्पताल में बेड पर बैठकर सुकांत से बात की. मिथुन के साथ अस्पताल में उनके पुत्र मिमो भी थे. 73 वर्षीय अभिनेता से मिलने शनिवार को अभिनेता सोहम चक्रवर्ती, तृणमूल सांसद देव, बांग्ला फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती जैसे सितारे अस्पताल पहुंचे थे.
ममता बनर्जी के कई करीबी भी मिलने अस्पताल पहुंचे
इस दिन जो लोग उनसे मिलने गये थे, वे सभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं. तृणमूल कांग्रेस ने कभी मिथुन चक्रवर्ती को सांसद बनाकर राज्यसभा भेजा था. हालांकि, 19वीं विधानसभा चुनाव से पहले मिथुन ने पाला बदल लिया था और तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे.
प्रधानमंत्री ने मिठुन से की बात, स्वास्थ्य की ली जानकारी
इस बीच, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर मिथुन चक्रवर्ती से बात की व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उनकी तबीयत इस समय कैसी है, इस बारे में अभिनेता ने उन्हें जानकारी दी. अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी.
Also Read: पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, मेडिकल बोर्ड गठित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




