PM Modi Birthday : पीएम मोदी हुए 72 साल के, राहुल गांधी ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
PM Modi Birthday : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. शाह ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि देश के सर्वप्रिय नेता एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं.
PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आपको बता दें कि भारत के 15वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर, 1950 को जन्म हुआ था. उनके जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. शाह ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि देश के सर्वप्रिय नेता एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं… मोदी जी ने भारत प्रथम की अपनी सोच एवं गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है.
Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.
Also Read: PM Modi Birthday: व्यापारियों का दिल खोलकर स्वागत करता है ‘मोदी का गुजरात’, महिला सुरक्षा में भी अव्वल
गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ग्रहण की थी. प्रधानमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल 30 मई, 2019 को आरंभ हुआ था. वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है. मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले नेता हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं… मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे… मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










