PM Modi Attacked Trump: 'दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा भारत,' डेड इकोनॉमी पर मोदी का प्रहार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Aug 2025 2:47 PM
Attacked Trump
PM Modi Attacked Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की धरती से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब दिया है. 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है.
PM Modi Attacked Trump: विश्व की अस्थिर अर्थव्यवस्था के प्रति चिंता जताते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा, “हमारे किसान, हमारे लघु उदयोग, हमारे नौजवानों के रोजगार, इनका हित हमारे लिये सबसे ऊपर है. ‘इसलिए अब हम उन वस्तुओं को खरीदेंगे, जिसे बनाने में किसी न किसी भारतीय का पसीना बहा है.” प्रधानमंत्री ने करीब 53 मिनट के अपने भाषण के अंतिम छह मिनट में भारत की अर्थव्यवस्था और स्वदेशी का उल्लेख किया.
दुनिया में अर्थव्यवस्था पर अस्थिरता का माहौल : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”आज जब हम आर्थिक प्रगति की बात कर रहे है, तो मैं आपका ध्यान वैश्विक हालात पर ले जाना चाहता हूं. आज दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही हैं. अस्थिरता का माहौल है. ऐसे में दुनिया के देश अपने-अपने हितों पर ध्यान दे रहे है.” मोदी ने कहा, ”भारत भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. इसलिये भारत को भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना ही है. हमारे किसान, हमारे लघु उद्योग, हमारे नौजवानों के रोजगार, इनका हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं. सरकार इस दिशा में हर प्रयास कर रही है. लेकिन देश के नागरिक के रूप में भी हमारे कुछ दायित्व है. यह बात सिर्फ मोदी नहीं, हिंदुस्तान के हर व्यक्ति को दिन में हर पल बोलते रहना चाहिए.”
ये भी पढ़ें : Trump Tariff Bomb: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया जुर्माना? क्या महंगी पड़ रही रूस के साथ दोस्ती
उन वस्तुओं को खरीदेंगे, जिसे बनाने में भारतीय का पसीना बहा है : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, ”हम उन वस्तुओं को खरीदेंगे, जिसे बनाने में किसी न किसी भारतीय का पसीना बहा है. वह वस्तु भारत के लोगों ने बनाई है, भारत के लोगों के कौशल से बनी है. भारत के लोगों के पसीने से बनी है. हमें ‘वोकल फार लोकल’ मंत्र को अपनाना होगा.” मोदी ने कहा, ”हमारे घर में जो भी नया सामान आयेगा, वह स्वदेशी ही होगा. यह जिम्मेदारी हर देशवासी को लेनी होगी.” उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी माल ही बेचने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ”स्वदेशी माल बेचने का संकल्प भी देश की सच्ची सेवा है. त्योहारों के महीने आने वाले हैं. उसके बाद शादियों का सीजन है. इस दौरान स्वदेशी वस्तुओं को ही खरीदना चाहिए.”
ये भी पढ़ें : Dead Economy: ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, संबित पात्रा ने दिया करारा जवाब
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्वस्था को मरा हुआ बताया था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना का ऐलान करते हुए भारत पर तीखा हमला किया था. उन्होंने अपने सोशल ट्रुथ पर लिखा था, ‘‘मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है. वे एक साथ अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.’’
राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान का किया था समर्थन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का समर्थन किया था. राहुल ने एक्स पर लिखा, ‘‘वह सही हैं. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सिवाय हर कोई जानता है कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ है. मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तथ्य सामने रखा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको मालूम नहीं है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक बर्बाद अर्थव्यवस्था है. भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है. आप लोग (मीडिया) हैरान क्यों लग रहे हैं?’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










