Dead Economy: ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, संबित पात्रा ने दिया करारा जवाब
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Jul 2025 7:44 PM
Sambit Patra and Rahul Gandhi
Dead Economy: भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने तीखा प्रहार भी किया. उन्होंने रूस और भारत के करीबी संबंध पर हमला करते हुए दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को डेड बता दिया. उन्होंने ये भी कहा कि रूस और भारत दोनों अपनी अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जा सकते हैं. इधर ट्रंप के डेड इकोनॉमी पर राहुल गांधी ने फिर से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्रंप के बयान का समर्थन भी कर दिया. हालांकि ट्रंप के बयान का समर्थन करने पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है.
Dead Economy: राहुल गांधी से जब डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह सही हैं. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सिवाय हर कोई जानता है कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ है. मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तथ्य सामने रखा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको मालूम नहीं है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक बर्बाद अर्थव्यवस्था है. भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है. आप लोग (मीडिया) हैरान क्यों लग रहे हैं?’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘भारत के सामने आज मुख्य मुद्दा है कि इस सरकार ने हमारी आर्थिक नीति को तबाह कर दिया, हमारी रक्षा नीति को तबाह कर दिया और हमारी विदेश नीति को तबाह कर दिया. वे देश को रसातल में ले जा रहे हैं.’’
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के बयान को बताया शर्मनाक
ट्रंप के बयान का समर्थन करने पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप के बयान का सार्वजनिक रूप से समर्थन कर सारी हदें पार कर दी हैं. पात्रा ने पूछा, आखिरी राहुल गांधी असल में किसके पक्ष में हैं? पात्रा ने लिखा, “दुनिया भारत की आकांक्षाओं, उपलब्धियों और खुशहाली को पहचानती है, राहुल गांधी इसे कमतर आंकने पर तुले हुए हैं. राहुल गांधी भारत की महत्वाकांक्षाओं और उपलब्धियों की सामूहिक भावना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ें: …तो इसलिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ठोक दिया 25 फीसदी टैरिफ
Rahul Gandhi has crossed all limits—publicly endorsing Donald Trump’s slur that India is a “dead economy.” Whose side is he really on?
— Sambit Patra (@sambitswaraj) July 31, 2025
While the world recognises India’s aspiration, achievement, and wellbeing, Rahul Gandhi seems intent on running it down.
•IMF just upgraded… https://t.co/HumxN5EsIE
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के सामने ये रिपोर्ट
आईएमएफ ने हाल ही में भारत के विकास अनुमान को बढ़ाया है. 2025 के लिए 6.9%, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है.
विश्व बैंक ने भारत को इस दशक की “उत्कृष्ट विकास गाथा” कहा है.
मुद्रास्फीति 6 साल के निचले स्तर पर हैं.
पीएमआई 17.5 साल के उच्चतम स्तर पर है.
राहुल गांधी ने कहा, खत्म हो चुकी है भारतीय अर्थव्यवस्था
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और लिखा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था खत्म हो चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे खत्म कर दिया.’’ राहुल गांधी ने पांच प्वाइंट पर आरोप लगाया. जिसमें दावा किया, ‘‘अदाणी-मोदी साझेदारी, नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी की गई, असफल ‘असेंबल इन इंडिया’ किया गया, एमएसएमई का सफाया हो गया, किसानों को कुचल दिया गया.’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है क्योंकि नौकरियां नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










