PM Modi Russia Visit: रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दी सलाह, कहा- संघर्ष का समाधान युद्धक्षेत्र नहीं

Updated:
विज्ञापन

pm modi putin

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखरवार्ता की. जिसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया.

विज्ञापन

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखरवार्ता में यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की. पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर पुतिन को सलाह भी दी. उन्होंने कहा, यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं है और बम, बंदूकों तथा गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती.

यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल में हमले को पीएम मोदी ने पीड़ादाय बताया

पुतिन के साथ शिखरवार्ता से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन में बच्चों के एक अस्पताल पर बम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि बेगुनाह बच्चों की मौत हृदय-विदारक और बहुत पीड़ादायी है. प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत शांति के पक्ष में है और संघर्ष का समाधान बातचीत से निकाला जाना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में बच्चों के एक अस्पताल पर बम हमले का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा, अगर लोगों की जान जाती है तो मानवता में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति दुखी होता है. उस पर भी यदि बेगुनाह बच्चों की हत्या हो, निर्दोष बच्चे मरें तो यह हृदय-विदारक और बहुत पीड़ादायी होता है.

शांति बहाली के लिए भारत हरसंभव सहयोग के लिए तैयार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति अत्यंत आवश्यक है. युद्धक्षेत्र में समाधान संभव नहीं है. बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती. उन्होंने आगे कहा, शांति बहाली के लिए भारत हरसंभव तरीकों से सहयोग को तैयार है.

जेलेंस्की ने मोदी के पुतिन से गले मिलने पर आपत्ति जताई

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मोदी के पुतिन से गले मिलने पर आपत्ति जताई. जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, यूक्रेन में बच्चों के सबसे बड़े अस्पताल पर रूसी मिसाइल से हमला हुआ, जिसमें कैंसर के मरीज बच्चों पर निशाना साधा गया। मलबे के नीचे कई लोग दब गए. उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को मॉस्को में ऐसे दिन दुनिया के सबसे बड़े खूनी अपराधी को गले लगाते हुए देखना बड़ा निराशाजनक और शांति प्रयासों के लिए विनाशकारी झटका है.

रूस की मदद से भारत में खाद्य पदार्थों, ईंधन और उर्वरकों की कमी नहीं हुई

प्रधानमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में रूस द्वारा भारत की मदद का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि जब दुनिया खाद्य पदार्थों, ईंधन और उर्वरक की कमी का सामना कर रही थी, तब हमने अपने किसानों के समक्ष कोई समस्या नहीं आने दी और रूस के साथ हमारी दोस्ती ने इसमें भूमिका निभाई. मोदी ने कहा कि आपके सहयोग से हम पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता के मामले में भारत के आम नागरिकों को कठिनाइयों से बचा सके. मोदी ने कहा, हम चाहते हैं कि रूस के साथ हमारा सहयोग और बढ़े.

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ वार्ता में आतंकवाद का मुद्दा उठाया

रूसी राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, भारत करीब 40 साल से आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है. मैं आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा करता हूं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola