UAE में मेगा शो, ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद

Updated:
विज्ञापन
UAE में मेगा शो, ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद

**EDS: VIDEO GRAB VIA PMO WEBSITE** Abu Dhabi: Prime Minister Narendra Modi speaks during the ‘Ahlan Modi’ programme, in Abu Dhabi, UAE, Tuesday, Feb. 13, 2024. (PTI Photo)(PTI02_13_2024_000383A)

अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज अबू धाबी में आपने एक नया इतिहास रचा है. आप यूएई के कोने-कोने से और भारत के अलग-अलग राज्यों से यहां आए हैं लेकिन सभी के दिल जुड़े हुए हैं. इस स्टेडियम में हर दिल की धड़कन, हर सांस, हर आवाज कहती है – भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद.

विज्ञापन

अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यूएई और भारत की दोस्ती जिंदाबाद. जब पीएम मोदी ऐतिहासिक जायद स्टेडियम में भाषण दे रहे थे, तो पूरा स्टेडियम मोदी-मोदी के नारे गुंज उठा.

अबू धाबी में आपने एक नया इतिहास रचा : मोदी

अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज अबू धाबी में आपने एक नया इतिहास रचा है. आप यूएई के कोने-कोने से और भारत के अलग-अलग राज्यों से यहां आए हैं लेकिन सभी के दिल जुड़े हुए हैं. इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर दिल की धड़कन, हर सांस, हर आवाज कहती है – भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद.

पीएम मोदी बोले- मैं अपने परिवार वालों से मिलने आया हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में कहा, मैं अपने परिवार वालों से मिलने आया हूं. जहां आपका जन्म हुआ, उस मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं और 140 करोड़ लोगों का संदेश लेकर आया हूं. संदेश यह है कि भारत को आप पर गर्व है. अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र ��ोदी ने कहा, मुझे 2015 में अपनी पहली (यूएई) यात्रा याद है जब मुझे केंद्र में आए कुछ ही समय हुआ था. तीन दशकों के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा थी. कूटनीति की दुनिया मेरे लिए नई थी. उस समय एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत तत्कालीन युवराज और आज के राष्ट्रपति ने अपने पांच भाइयों के साथ किया था. वह स्वागत अकेले मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए था.

Also Read: प्रधानमंत्री मोदी का UAE पहुंचने पर भव्य स्वागत, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को लगाया गले

भाग्यशाली हूं कि यूएई ने मुझे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित

पीएम मोदी ने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि यूएई ने मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार-द ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया है. ये सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों का, आप सभी का है.

Also Read: भव्यता में राम मंदिर से कम नहीं है अबू धाबी का हिंदू मंदिर, पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन, जानें खास बातें

मेरे प्रस्ताव पर अबू धाबी में मंदिर बनकर त्यार हुआ : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2015 में जब मैंने आप सभी की ओर से उन्हें (शेख मोहम्मद बिन जायद) अबू धाबी में एक मंदिर बनाने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी…अब इस भव्य (BAPS) मंदिर का उद्घाटन करने का समय आ गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola