ePaper

जीत के लिए दिल्ली में बीजेपी का महामंथन, पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

Updated at : 21 Feb 2021 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
जीत के लिए दिल्ली में बीजेपी का महामंथन, पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की बिसात बिछाने के लिए आज दिल्ली में बीजेपी का महामंथन हुआ. इस महामंथन में इन सभी राज्यों में बीजेपी की जीत का पचरम लहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया. एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी बैठक को संबोधित किया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की.

विज्ञापन
  • पांच राज्यों में जीत के लिए बीजेपी का महामंथन

  • देश के वर्तमान हालातों के बीच बीजेपी के लिए महत्वपू्र्ण है बैठक

  • पीएम मोदी ने पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की बिसात बिछाने के लिए आज दिल्ली में बीजेपी का महामंथन हुआ. इस महामंथन में इन सभी राज्यों में बीजेपी की जीत का पचरम लहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया. एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी बैठक को संबोधित किया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की.

इस बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारी तथा राज्यों के संगठन मंत्री भी शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत की और बाद में उसे संबोधित भी किया. बैठक में कोविड-19 महामारी के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और इस संबंध में एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया. भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि दिन भर चलने वाली बैठक के दौरान असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव, आत्मनिर्भर भारत अभियान और तीन कृषि कानूनों के बारे में भी चर्चा होगी.

Also Read: पांच राज्यों में भगवा लहराने के लिए दिल्ली में बीजेपी का महामंथन, मोदी-शाह देंगे जीत का मंत्र

उन्होंने बताया कि बैठक में फिलहाल प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है और बैठक के बाद पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा की घोषणा की जाएगी. कोरोना महामारी के दौरान यह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक है जिसमें नेता प्रत्यक्ष तौर पर शामिल हुए. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन कर रहे किसान संगठन अपने आंदोलन को देशव्यापी बनाने की कोशिशों में हैं और वे लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं.

बैठक से पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल शाम पार्टी की संगठनात्मक बैठकें की है. बैठक में जेपी नड्डा के साथ महासचिवों और राज्यों के संगठन महामंत्री शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हुई अहम बैठकों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के एजेंडे, राज्य की इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और चुनावी राज्यों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया.

Also Read: Aadhaar In News: आपका आधार कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, चुटकियों में ऐसे जानें

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola