पांच राज्यों में भगवा लहराने के लिए दिल्ली में बीजेपी का महामंथन, मोदी-शाह देंगे जीत का मंत्र
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2021 1:32 PM
BJP Meeting Delhi: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की बिसात बिछाने के लिए आज दिल्ली में बीजेपी का महामंथन होगा. इस महामंथन में इन सभी राज्यों में बीजेपी की जीत का पचरम लहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी करेंगे. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य लोग भाग लेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुके हैं. उनके साथ जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम स्थल में पहुंच गये हैं. बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे.
-
आज दिल्ली में बीजेपी का महामंथन
-
पांच राज्यों के चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
-
मोदी और शाग देंगे जीत का मंत्र
देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की बिसात बिछाने के लिए आज दिल्ली में बीजेपी का महामंथन होगा. इस महामंथन में इन सभी राज्यों में बीजेपी की जीत का पचरम लहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी करेंगे. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य लोग भाग लेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुके हैं. उनके साथ जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम स्थल में पहुंच गये हैं. बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे. पीएम मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर दिया है.
बैठक से पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल शाम पार्टी की संगठनात्मक बैठकें की है. बैठक में जेपी नड्डा के साथ महासचिवों और राज्यों के संगठन महामंत्री शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हुई अहम बैठकों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के एजेंडे, राज्य की इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और चुनावी राज्यों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया, साथ ही बैठक के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया है. देश में कृषि कानूनों के विरोध और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच होने वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक का आयोजन नयी दिल्ली नगर निगम एनडीएमसी के कन्वेशन सेंटर में किया जा रहा है.
बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाड, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधान सभा चुनाव के रणनीति पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा बैठक में नए कृषि कानूनों के खिलाफ करीब तीन महीने से चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हो सकती है.
Also Read: India China Faceoff : …अब इन क्षेत्रों से पीछे हटेगी चीनी सेना! 12 घंटे तक चली कमाडंर स्तर की वार्ता
Posted By: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










