Phangnon Konyak: ‘राहुल गांधी मेरे करीब आए, मैं असहज हो गई’, BJP महिला सांसद ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Phangnon Konyak
Phangnon Konyak: बीजेपी की महिला सांसद ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है.
Phangnon Konyak: बीजेपी की राज्यसभा सांसद फंगनोन कोन्याक ने राहुल गांधी के खिलाफ राज्यसभा सभापति से शिकायत की है और खुद के संरक्षण मांगा है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा – “विपक्ष के नेता राहुल गांधी मेरे करीब आए. जिससे मैं असहज हो गई. मुझे यह पसंद नहीं आया. उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया. आज जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए.
Phangnon Konyak: बीजेपी महिला सांसद ने राज्यसभा के सभापति से राहुल गांधी की शिकायत की
बीजेपी महिला सांसद एस फागनोन कोन्याक ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने राज्यसभा के सभापति को लिखे पत्र में लिखा है, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मेरे सम्मान और स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुंचाई है.”
Phangnon Konyak ने सुनाई आपबीती
बीजेपी सांसद एस फागनोन कोन्याक ने घटना के बारे में पूरी कहानी सुनाई, बताया – “संसद सदस्य (राज्यसभा) माननीय डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे. मैं मकर द्वार की सीढ़ियों के ठीक नीचे हाथ में तख्ती लिए खड़ी थी. सुरक्षाकर्मियों ने दूसरे दलों के माननीय सांसदों के प्रवेश के लिए एक रास्ता बनाया हुआ था. अचानक विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी और अन्य पार्टी के सदस्य मेरे सामने आ गए, जबकि उनके लिए रास्ता बनाया गया था. उन्होंने ऊंची आवाज में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और वे मेरे इतने करीब थे कि एक महिला सदस्य होने के नाते मुझे बहुत असहज महसूस हुआ. मैं भारी मन से एक तरफ हट गई और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया, लेकिन मुझे लगा कि किसी भी सांसद को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए.”

Also Read: BJP vs Congress: ‘राहुल गांधी ने गुंडों की तरह व्यवहार किया’, कांग्रेस पर बीजेपी का जोरदार अटैक
बीजेपी महिला सांसद ने मांगी सुरक्षा
बीजेपी सांसद ने कहा, “मैं नागालैंड के एसटी समुदाय से हूं और मैं एक महिला सदस्य हूं. मेरे सम्मान और स्वाभिमान को विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने बहुत ठेस पहुंचाई है. माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं आपसे सुरक्षा की मांग करती हूं.”
शिवराज बोले – राहुल गांधी ने गुंडों की तरह व्यवहार किया
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा, “राहुल गांधी ने गुंडों की तरह व्यवहार किया. हमारी आदिवासी सांसद फंगनोन कोन्याक ने जो भी कहा, उससे हम बहुत दुखी हैं. उन्होंने राज्यसभा के स्पीकर से शिकायत की है. उनके साथ गलत व्यवहार किया गया. स्पीकर ने कहा कि वे रोते हुए उनके पास आईं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










