पेगासस स्पाइवेयर जासूसी मामला : शशि थरूर की अगुआई वाली पार्लियामेंट्री कमेटी करेगी जांच
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jul 2021 7:42 PM
Shashi Tharoor / file photo
मीडिया संस्थानों के इंटरनेशनल कंसोर्टियम ने 19 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले यानी 18 जुलाई को यह रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि इजराइल के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के प्रमुख गणमान्य लोगों की फोन टैपिंग की गई.
नई दिल्ली : पेगासस स्पाइवेयर जासूसी मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की अगुआई में पार्लिमेंट्री कमेटी जांच करेगी. फोन टैपिंग वाले इस मामले में आईटी विभाग से जुड़ी पार्लियामेंट्री कमेटी गृह मंत्रालय समेत अन्य विभागों के अधिकारियों से आगामी 28 जुलाई को पूछताछ कर सकती है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, मीडिया संस्थानों के इंटरनेशनल कंसोर्टियम ने 19 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले यानी 18 जुलाई को यह रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि इजराइल के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के प्रमुख गणमान्य लोगों की फोन टैपिंग की गई.
कंसोर्टियम की रिपोर्ट में फोन टैपिंग के जरिए जिन लोगों की जासूसी करने के आरोप लगाए गए हैं, उनमें दो केंद्रीय मंत्री, 40 से अधिक पत्रकार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के तीन नेता और एक जज समेत बड़ी संख्या में कारोबारी और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर शामिल हैं.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए इन लोगों के फोन हैक किए गए हों. कंसोर्टियम की यह रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार ने अपने स्तर पर व्यक्ति विशेष की जासूसी कराने के आरोपों को खारिज भी किया है. इसके साथ ही, पेगासस की निगरानी करने वाली इजराइल कंपनी एनएसओ ग्रुप ने भी इन आरोपों का खंडन किया है.
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की अगुआई वाली आईटी विभाग से संबंधित पार्लियामेंटरी कमेटी आगामी 28 जुलाई को बैठक करेगी. नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बैठक का एजेंडा ‘नागरिक डाटा सुरक्षा एवं निजता’ है.
एजेंसी की खबर के अनुसार, शशि थरूर की अगुआई वाली इस पार्लियामेंट्री कमेटी में ज्यादातर सदस्य सत्तारूढ़ दल भाजपा के शामिल हैं. कमेटी ने पूछताछ के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया है. सूत्रों का कहना है कि कमेटी की इस बैठक में पेगासस फोन टैपिंग का मामला सामने आएगा और अधिकारियों से जानकारी मांगी जाएगी.
Posted by : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










