लोकसभा में सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर हंगामा, भड़के सिंधिया, सस्पेंड करने की उठी मांग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Dec 2024 6:50 PM
Parliament Winter Session
Parliament Winter Session: लोकसभा में बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया और कल्याण बनर्जी में जोरदार बहस छिड़ गई. सिंधिया के एक बयान पर नाराज होकर बनर्जी ने उन पर निजी हमला बोल दिया. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई.
Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है. बुधवार को दोपहर के बाद लोकसभा की कार्यवाही में भी जमकर तू-तू,मैं-मैं हुआ. लोकसभा में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच जोरदार बहस हुई. लोकसभा में कल्याण बनर्जी ने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए उन्हें लेडी किलर कह दिया. इसके बाद सदन में दोनों के बीच जोरदार बहस हुई. हालांकि बाद में बनर्जी ने सिंधिया से निजी तौर पर माफी भी मांगी, लेकिन सिंधिया ने कहा कि यह महिलाओं का भी अपमान है.
कल्याण बनर्जी ने दी सफाई
इधर, लोकसभा में अपनी टिप्पणी पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि मैंने ऐसा किसी महिला के लिए नहीं कहा है बल्कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए मैंने सॉरी भी कहा है.
मुझे बनर्जी की सॉरी स्वीकार नहीं- सिंधिया
अपनी टिप्पणी को लेकर कल्याण बनर्जी ने बाद में कहा कि उनका इरादा सिंधिया या किसी को भी दुख पहुंचाने का नहीं था. इसके लिए कल्याण बनर्जी ने निजी तौर पर सिंधिया को सॉरी भी कहा. हालांकि सिंधिया ने उनके सॉरी को यह कहकर खारिज कर दिया कि व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. मुझे यह माफी स्वीकार नहीं है. सिंधिया ने कहा कि बनर्जी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है. कल्याण बनर्जी के खिलाफ महिलाओं ने की शिकायत शिकायत
इधर संसद में कल्याण बनर्जी की टिप्पणी मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उनके बयान के खिलाफ बीजेपी की महिला सांसदों ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की. महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ टिप्पणी को लेकर टीएमसी के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत की है.
बनर्जी को ऐसी टिप्पणियों की आदत है- दग्गुबाती पुरंदेश्वरी
टिप्पणी मामले में आंध्र प्रदेश बीजेपी की अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा कि ‘टीएमसी के कल्याण बनर्जी संसद में महिलाओं के खिलाफ बार-बार जो टिप्पणियां करते हैं. यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर इशारा करते हुए टिप्पणी की है. पहले भी उन्होंने टिप्पणी की थी कि सदन में बहुत सारी खूबसूरत महिलाएं हैं, लेकिन मेरा ध्यान नहीं भटका. मुझे लगता है कि यह उस सांसद के लिए बहुत अशोभनीय है जो उस राज्य से आता है जिसका नेतृत्व एक महिला करती है. पश्चिम बंगाल का नेतृत्व ममता बनर्जी करती हैं. बंगाल और महिलाओं पर ऐसी टिप्पणियां करना उनके लिए बहुत अशोभनीय है.
सदन की कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित
वहीं इस तीखी बहस के बाद जब कल्याण बनर्जी ने दोबारा बोलना शुरू किया तो सदन में हंगामा छिड़ गया. जिसके बाद एक बार फिर सदन की कार्यवाही को स्थगित कर देना पड़ा. वहीं कल्याण बनर्जी की टिप्पणी मामले को लेकर बीजेपी सांसदों ने मौजूदा सत्र के बचे हुए भाग के लिए कल्याण बनर्जी को निलंबित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










