निलंबित सांसदों से छिने ये अधिकार, जानें क्या-क्या नहीं कर सकेंगे

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Dec 2023 11:24 AM

विज्ञापन

What suspension means for opposition MPs - संसद से निलंबित सांसदों को चैंबर, लॉबी और गैलरी में प्रवेश नहीं मिलेगा. यही नहीं, वे उन संसदीय समितियों की बैठकों से भी निलंबित रहेंगे, जिसके वे सदस्य हैं. इसके अलावा...

विज्ञापन

What Suspension Means for Opposition MPs : संसद से निष्कासित सांसदों के संसद में दाखिल होने पर रोक लग गई है. 19 दिसंबर दिन मंगलवार की देर रात लोकसभा सचिवालय ने सर्कुलर जारी कर इन सांसदों के पार्लियामेंट चैंबर, लॉबी और गैलरी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

संसद के चैंबर, लॉबी और गैलरी में प्रवेश नहीं

संसद से निलंबित सांसदों को चैंबर, लॉबी और गैलरी में प्रवेश नहीं मिलेगा. यही नहीं, वे उन संसदीय समितियों की बैठकों से भी निलंबित रहेंगे, जिसके वे सदस्य हैं. इसके अलावा, वे समितियों के चुनावों में वोटिंग भी नहीं कर सकेंगे. उनके नाम पर लिस्ट ऑफ बिजनेस में कोई आइटम नहीं रखा गया है. निलंबन अवधि में सांसदों का दिया कोई भी नोटिस भी स्वीकार्य नहीं होगा.

Also Read: उपराष्ट्रपति के अपमान पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई निराशा, कहा-अभिव्यक्ति मर्यादा के दायरे में हो

रोजाना भत्तों के भी हकदार नहीं

सांसद अगर पूरे सत्र के लिए निलंबित होते हैं, तो निलंबन अवधि के लिए रोजाना भत्तों के लिए वे हकदार नहीं होंगे, क्योंकि संसद सदस्य के वेतन भत्ते और पेंशन अधिनियम 1954 की धारा 2 (डी) के तहत ड्यूटी की जगह पर सांसद का निलंबित रहना, उनका ड्यूटी पर नहीं होना माना जा सकता है.

क्या संसद में आज भी जारी रह सकता है हंगामा ?

संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को 13वां दिन है. संसद सुरक्षा चूक मामले और सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का हंगामा आज भी जारी रह सकता है. 13 दिसंबर को संसद में हुई घुसपैठ के मामले पर विपक्ष गृहमंत्री के बयान की मांग कर रहा है. हंगामे की वजह से 19 दिसंबर तक विपक्ष के 141 सांसद सस्पेंड हो चुके हैं. इनमें 107 लोकसभा और 34 राज्यसभा के सांसद हैं.

Also Read: मल्लिकार्जुन खरगे बने विपक्ष के ‘पीएम फेस’ तो बीजेपी को कितना होगा नुकसान? जानें विस्तार से

आज संसद में क्या-क्या होगा ?

संसद से निलंबित हुए सांसदों में सबसे ज्यादा 57 कांग्रेस के हैं. इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने आज मीटिंग बुलाई है. इस निलंबन प्रकरण के बाद सदन में विपक्ष की संख्या मात्र एक-तिहाई रह गई है. आज की कार्यवाही में विपक्ष के लोकसभा में 102 और राज्यसभा में 94 सांसद भाग लेंगे.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola