Parliament Session: 'जय भीम…' लोकसभा में शपथ लेते ओवैसी के नारे पर छिड़ा बवाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Jun 2024 4:30 PM
Parliament Session, Asaduddin Owaisi | PTI
Parliament Session: 18वीं लोकसभा में सदन की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान ओवैसी ने नारे लगाए. बीजेपी ने उनके नारे पर आपत्ति दर्ज की है. इसपर ओवैसी ने कहा है कि अगर यह कहना गलत है तो संविधान में प्रावधान दिखाओ.
Parliament Session: 18वीं लोकसभा के लिए सोमवार से ही निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा है. सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब एक एक कर सभी सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिला रहे हैं. सोमवार को सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली थी. इसके बाद अब तक 350 से अधिक सांसदों ने शपथ ले ली है. आज यानी मंगलवार को कई और सांसदों ने भी लोकसभा में सदस्य के रूप में शपथ ली. इसी कड़ी में एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण के अंत में नारे लगाये जिनपर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज की है.
ओवैसी ने लगाए नारे
मंगलवार को सदन में ओवैसी ने शपथ लेने के बाद जय भीम, जय तेलंगाना समेत जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया. ओवैसी ने अपनी शपथ इन शब्दों के साथ समाप्त की जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन. वहीं, ओवैसी के नारे पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराई है. वहीं मामले को लेकर सदन के प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि अगर ओवैसी ने कोई आपत्तिजनक बात कही है उसे कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा.
ओवैसी का नारा नियमों के खिलाफ- किशन रेड्डी
संसद में शपथ के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवेसी के शब्दों पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवेसी ने मंगलवार को जो नारा दिया है, वह बिल्कुल गलत है. यह सदन के नियमों के खिलाफ है. वह भारत में रहकर भारत माता की जय नहीं कहते. लोगों को समझना चाहिए कि वह देश में रहकर असंवैधानिक काम करते हैं.
संविधान में प्रावधान दिखाओ- ओवैसी
इधर, शपथ लेते समय अपने शब्दों पर एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है है कि हर कोई बहुत सारी बातें कह रहा है. मैंने सिर्फ जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन” कहा है. यह कैसे खिलाफ है. उन्होंने कहा कि अगर यह कहना गलत है तो संविधान में प्रावधान दिखाओ.
Also Read: सीएम अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अभी जेल में ही रहेंगे दिल्ली के सीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










