Parliament Monsoon Session 2024 LIVE : राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित
Parliament Monsoon Session 2024 LIVE : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका है जो 12 अगस्त तक प्रस्तावित है. इस दौरान 19 बैठक होनी हैं. सत्र के दौरान सरकार की ओर से छह विधेयक पेश किए जा सकते हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी. संसद से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…
राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है. मंगलवार को लोकसभा में बजट पेश करने की प्रक्रिया पूरी होने के एक घंटे बाद सदन की बैठक शुरू होगी.
‘बिहार को विशेष राज्य, विशेष पैकेज दोनों मिले’, राजद ने राज्यसभा में उठायी मांग
राजद सांसद मनोज झा ने सोमवार को राज्यसभा में बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा के साथ-साथ विशेष पैकेज देने की भी मांग उठाई और कहा कि इसके लिए उनकी पार्टी संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी.
हम नीट मुद्दे को उठाते रहेंगे और सरकार पर दबाव बनाते रहेंगे, राहुल गांधी ने कहा
नीट मुद्दे पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जवाब देना चाहिए था. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और पीएम मोदी के बारे में बात की, लेकिन वह यह नहीं बता पा रहे हैं कि वह इस पर कर क्या रहे हैं? नीट युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है. हमने हमेशा संसद में चर्चा की मांग की है, लेकिन सरकार इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. हम नीट मुद्दे को उठाते रहेंगे और सरकार पर दबाव बनाते रहेंगे.
घरेलू वृद्धि चालकों ने वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि को समर्थन दिया
आर्थिक समीक्षा में कहा कि अनिश्चित वैश्विक आर्थिक प्रदर्शन के बावजूद घरेलू वृद्धि चालकों ने वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि को समर्थन दिया. भू-राजनीतिक तनाव बढ़ना तथा उसका प्रभाव आरबीआई की मौद्रिक नीति के रुख को प्रभावित कर सकता है.
भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2024-25 में 6.5-7 प्रतिशत रहने का अनुमान
आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2024-25 में 6.5-7 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थिक सर्वेक्षण किया पेश
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है. वह मंगलवार को बजट पेश करेंगी जिसपर देश के आम नागरिकों की खास नजर है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए