Rahul Gandhi Live: राहुल गांधी ने कहा- मुझे मारें, पीटें या जेल में डालें, लेकिन मैं अपनी तपस्या जारी रखूंगा
Rahul Gandhi: लोकसभा से अयोग्य घोषित किये जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने एक बार फिर से अदाणी का मुद्दा उठाया और कहा कि देश में लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है. राहुल ने कहा, मुझे कोई डरा नहीं सकता है. मालूम हो सूरत कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
सजा देकर मुद्दे से भटकाने का प्रयास किया जा रहा : राहुल
मानहानि के केस में सबसे ज्यादा दी जाने वाली दो साल की सजा दी गई…आखिर क्यों अधिकतम सजा दी गई…राहुल ने कहा कि अधिकतम सजा देकर मुद्दे से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है.
अदाणी को बचाने में लगे हैं मोदी : राहुल गांधी
जनता के मन में सवाल आ गया है कि अदाणी का आचरण सही नहीं है…उन्हें आखिर क्यों बचाया जा रहा है. पूरा तंत्र उन्हें बचाने में लगा हुआ है. बीजेपी ने कहा अदाणी पर आक्रमण देश पर आक्रमण है…आखिर ऐसा क्यों कहा.
देश अदाणी है और अदाणी देश है : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार के लिए अदाणी देश है, और देश अदाणी है.
अदाणी के सवाल पर क्या बोले राहुल गांधी
अदाणी जो राज्यों के साथ कारोबार कर रहे हैं…क्या आप उन्हें रुकवाना चाहते हैं…राहुल ने कहा कि मुद्दे से भटकाएं नहीं. अदाणी जी की शेल कंपनियों का मामला इससे अलग है, जिस पर हम सवाल उठा रहा हूं.
मुझे पूरी तरह अयोग्य करार कर दें या कोई और सजा दें., मैं तपस्या जारी रखूंगा : राहुल
अगर कोर्ट से स्टे मिलता है तो क्या स्पीकर आपकी अयोग्यता खारिज कर देंगे… राहुल ने कहा कि वह मुझे पूरी तरह अयोग्य करार कर दें या कोई और सजा दें…मैं अपनी तपस्या जारी रखूंगा. मीडिया ने जब पूछा कि पूरा सिस्टम आपके खिलाफ है तो राहुल गांधी ने कहा कि यह मेरी तपस्या है…इस देश ने मुझे सबकुछ दिया है..प्यार दिया…इज्जत दी.
मोदी सरनेम पर दिये बयान पर बोले राहुल गांधी – सोच समझकर ही जवाब दूंगा
जिस बयान को लेकर सजा हुई है…राहुल ने कहा कि मामले पर मंथन जारी है… उस पर सोच समझकर ही जवाब दूंगा.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए