Pakistan Train Hijack: ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’, ट्रेन हाईजैक के पीछे पाकिस्तान ने बता दिया भारत का हाथ

Updated:
विज्ञापन

Pakistan Train Hijack

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक सुरंग में बलूच आतंकवादियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया. अब तक 30 घंटे से अधिक समय गुजर गए हैं, लेकिन ट्रैन को छुड़ाया नहीं जा सका है. सैन्य अभियान जारी है.

विज्ञापन

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. अब तक ट्रेन को छुड़या नहीं जा सका है. ट्रेन में 400 से 500 यात्री सवार थे. अभियान जारी है. इस बीच पाकिस्तान ने ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ मुहावरे को सही साबित करते हुए इस घटना के पीछे भारत का हाथ होने का गंदा आरोप लगाया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान ने एक डॉट न्यूज के साथ बातचीत में भारत पर गंभीर आरोप लगाया. टीपी के एंकर ने राणा से ट्रेन हाईजैक को लेकर सवाल पूछा, तो उसने कहा – ये भारत कर रहा है, उसमें कोई शक नहीं है. उसने आगे कहा- बलूचिस्तान को भारत से मदद मिल रही है और अफगानिस्तान में बीएलए को सुरक्षित पनाह मिल रही है.

विज्ञापन

ट्रेन हाईजैक मामले में अब तक 27 आतंकवादी मारे गए, 30 सैन्यकर्मियों की भी मौत

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में सुरक्षा बलों ने अब तक 27 आतंकवादियों को मार गिराया है. जबकि 155 यात्रियों को बचा लिया गया है. मुठभेड़ में अब तक 30 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है. बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी ट्रेन, बलूच लिबरेशन आर्मी ने सुरंग में किया हाईजैक

9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने मंगलवार की दोपहर को बोलान क्षेत्र में पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों के पास एक सुरंग में उसे रोक लिया.‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने बाद में इस हमले की जिम्मेदारी ली.

बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका

बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका है. इस इलाके में 17 सुरंग हैं, जिनसे होकर रेलवे पटरी गुजरती है. दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है.

सैन्य अभियान जारी

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शेष आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. बताया जा रहा है, आतंकवादियों ने अंधेरे का लाभ उठा कर भागने के लिए अब छोटे-छोटे समूह बना लिए हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने सुरंग को घेर लिया है. पाकिस्तानी मीडिया ने उस सुरंग के पास भीषण गोलीबारी और विस्फोट की खबर दी है, जहां आतंकवादियों ने ट्रेन पर हमला किया.

बीएलए ने सभी यात्रियों को मारने की धमकी दी थी

बीएलए ने एक बयान में चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई अभियान चलाती है, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा. इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंध है. बलूचिस्तान में पिछले एक साल में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले साल नवंबर में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 62 अन्य घायल हो गए थे. इसके बाद रेलवे ने कई सेवाएं स्थगित कर दी थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola