IndiGo Flight : ऐसी दुश्मनी! पाकिस्तान की वजह से चली जाती 220 से अधिक लोगों की जान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 May 2025 6:34 AM

विज्ञापन
IndiGo flight turbulence

IndiGo Flight : इंडिगो दिल्ली-श्रीनगर उड़ान के लिए पायलट ने आग्रह किया था. पाकिस्तान ने पायलट को हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से मना कर दिया था. इसके बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित विमान को उतारा गया. 220 से अधिक लोग विमान में सवार थे.

विज्ञापन

IndiGo Flight : भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच, पाकिस्तान ने मुश्किल समय में एक भारतीय एयरलाइन की मदद करने से इनकार कर दिया. बुधवार को एक उड़ान ने मदद मांगी थी. इस संबंध में न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है. समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना तब हुई जब दिल्ली-श्रीनगर उड़ान के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के पायलट ने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आग्रह किया कि उसे कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी जाए, ऐसा इसलिए ताकि वह तूफान से बच सके. इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया. यह उड़ान बुधवार शाम को अचानक ओलावृष्टि की चपेट में आ गई थी.

इंडिगो के एक विमान को अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा

दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान को बुधवार को अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा था. जब शुरुआत में पायलट ने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इस स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, तब उसने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया. सूत्रों ने बताया कि हवा में बहुत तेज झटके लगने का शिकार हुई उड़ान 6ई2142 के मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा की जा रही है.

220 से अधिक लोग सवार थे विमान में

बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों समेत 220 से अधिक लोगों को ले जा रही यह उड़ान अचानक ओलावृष्टि का शिकार हो गयी. पायलट ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण को ‘आपात’ स्थिति की सूचना दी. हालांकि बाद में यह विमान सुरक्षित रूप से उतर गया था. सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जब विमान अमृतसर के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तब पायलट ने विमान को मौसम के कारण खराब स्थिति में पाया. इसके बाद लाहौर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति मांगी.

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: पाकिस्तान का अब बजेगा बैंड, यूएई और जापान से भारत को मिला जोरदार समर्थन

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया विमान को

सूत्रों के मुताबिक, अनुमति न मिलने के बाद विमान को उसी रास्ते पर आगे बढ़ना पड़ा, जहां उसे हवा में तेज झटकों और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर पड़ोसी देश ने अपना हवाई क्षेत्र भारतीय विमानन कंपनियों के लिए बंद कर दिया है. भारत ने भी पाकिस्तानी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है. इंडिगो ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि 21 मई, 2025 को दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उसकी उड़ान 6ई 2142 अचानक ओलावृष्टि से बचती हुई श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola