Bhiwani Case: दोहरे हत्याकांड पर ओवैसी ने भाजपा पर किया प्रहार! हरियाणा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Bhiwani Case: ओवैसी ने दावा किया कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा. पुलिस को 16 फरवरी की सुबह हरियाणा के भिवानी में एक जली हुई एसयूवी में 2 शव मिले. जानकारी हो कि बुधवार को भरतपुर के गोपालगढ़ पुलिस स्टेशन में दो लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी.
Bhiwani Case: भिवानी में दोहरे हत्याकांड ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए भिवानी की भयावह घटना के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया. ओवैसी ने दावा किया कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा. पुलिस को 16 फरवरी की सुबह हरियाणा के भिवानी में एक जली हुई एसयूवी में 2 शव मिले. जानकारी हो कि बुधवार को भरतपुर के गोपालगढ़ पुलिस स्टेशन में दो लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. दोनों लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाए गए और जब हमने उनकी तलाश शुरू की तो हमें बताया गया कि वे बोलेरो कार में थे और आए थे.
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को दावा किया कि राजस्थान से कथित तौर पर दो लोगों का अपहरण कर उनकी “हत्या” करने वाले गिरोह के एक सदस्य को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है. ओवैसी ने यह आरोप भी लगाया कि दोनों व्यक्तियों को राजस्थान से अगवा कर हरियाणा ले जाने के बाद पीटा गया और जिंदा जला दिया गया. AIMIM प्रमुख ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरोपियों में से एक हरियाणा में भाजपा सरकार का चहेता है. उन्होंने नासिर और जुनैद नामक व्यक्तियों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पूछा कि क्या भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना पर बोलेंगे.
Also Read: Asaduddin Owaisi: वक्फ की संपत्तियों की जांच वाले आदेश पर भड़के ओवैसी, कहा- हिंदू मठों का भी हो सर्वे
हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने आगे कहा कि ये हत्याएं उन्हें दो दशक पहले ओडिशा में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस की जघन्य हत्या की याद दिलाती हैं. राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी नसीर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का बुधवार को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था और उनके शव बृहस्पतिवार सुबह भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले थे. मृतकों के परिजनों ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने दोनों को अगवा किया था वे बजरंग दल से संबंध रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










