School Closed: शीत लहर का प्रकोप, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

Updated:
विज्ञापन
School Closed: शीत लहर का प्रकोप, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

झारखंड में बढ़ती ठंड को लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में KG से पांच तक की कक्षाएं 14 जनवरी, 2023 तक बंद करने का आदेश दे दिया है. सभी स्कूल अब 16 जनवरी से खुलेंगे. इससे पहले ठंड के कारण सरकार ने सभी स्कूलों को आठ जनवरी, 2023 तक बंद रखने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन

देश के उत्तर और पूर्वी हिस्सा पूरी तरह से शीत लहर की चपेट में है. घने कोहरे की वजह से रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई. दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है. जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार चौथे दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकतर स्थानों के तापमान से भी कम रहा. इधर भीषण ठंड के कारण झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों ने कक्षा 1 से पांच तक सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर दी है. आइये जानें किस राज्य में कब तक स्कूल बंद रहेंगे.

झारखंड – झारखंड में बढ़ती ठंड को लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में KG से पांच तक की कक्षाएं 14 जनवरी, 2023 तक बंद करने का आदेश दे दिया है. सभी स्कूल अब 16 जनवरी से खुलेंगे. इससे पहले ठंड के कारण सरकार ने सभी स्कूलों को आठ जनवरी, 2023 तक बंद रखने का निर्देश दिया था.

दिल्ली – शिक्षा निदेशालय ने शीतलहर के मद्देनजर दिल्ली के सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी 2023 तक बंद रहने की सलाह दी है.

बिहार – बिहार में शीत लहरी के कारण सभी स्कूलों की 10वीं तक की कक्षा को स्थगित कर दिया गया है. पटना के स्कूल 10वीं कक्षा तक छात्रों के लिए 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. 15 को रविवार होने की वजह से सभी स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे.

उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश में भी भीषण ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. जिला प्रशासन ने आदेश पारित कर कक्षा 1 से आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल को बंद करने का आदेश दिया. 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे.

पंजाब – पंजाब में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कक्षा 1 से सातवीं के छात्रों के लिए 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है. इससे पहले 9 जनवरी को स्कूल खोले जाने की घोषणा की गयी थी.

मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश में भी ठंड के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल को बंद कर दिये गये हैं. सभी स्कूल 10 जनवरी को खुलेंगे.

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें घने कोहरे, दिन में ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रहने का अनुमान है. हालांकि, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ दिनों के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन