Operation Sindoor Explained: भारत ने पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का बदला कब, कहां और कैसे लिया, जानिए हर वो बात जो जानना चाहते हैं आप
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 May 2025 9:02 AM
Operation Sindoor
Operation Sindoor Explained: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लिया. जानें कैसे की गई PoK और पाकिस्तान में सटीक एयर स्ट्राइक.
Operation Sindoor Explained: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत कड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. यह ऑपरेशन भारत की ओर से सीधा और माकूल जवाब माना जा रहा है.
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों में कई पर्यटक और नवविवाहित जोड़े शामिल थे. नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसने देशभर में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी थी.
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर का नाम राष्ट्रीय शोक और प्रतिशोध का प्रतीक है. यह नाम उन जोड़ों की याद में चुना गया जो विगत 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में हमले में मारे गए. भारत सरकार ने इस ऑपरेशन के जरिए यह संदेश दिया है कि आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.
कहां और कैसे हुए हमले?
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर यह संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया. कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें 4 पाकिस्तान में और 5 पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में स्थित थे.
जिन जगहों पर हमले किये गए, उनमें बहावलपुर, मुरिदके और सियालकोट जैसे शहर शामिल हैं, जो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते हैं.
अधिकारियों के अनुसार, सभी हमले भारतीय हवाई क्षेत्र से ही किये गए और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, जिससे भारत की संयमित रणनीति का संकेत मिलता है.
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया क्या है?
हमलों के बाद पाकिस्तान ने अपने वायुसेना विमानों को हाई अलर्ट पर रखा है और चेतावनी दी है कि “वह अपनी मर्जी से, समय और स्थान तय कर जवाब देगा.”
जमीनी हालात और एयर ट्रैफिक पर असर क्या है?
इस सैन्य कार्रवाई के चलते उत्तर भारत में हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है. श्रीनगर एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, धर्मशाला, चंडीगढ़ और बीकानेर से उड़ानों को स्थगित कर दिया है.
कतर एयरवेज ने पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के चलते अपनी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं.
जमीनी स्तर पर सैन्य गतिविधियां तेज
राजस्थान में नो-टैम (NOTAM) जारी किया गया है, जहां विशेष सैन्य अभ्यास किये जा रहे हैं.
जोधपुर स्थित 12 कॉर्प्स द्वारा युद्धक टैंकों के साथ युद्धाभ्यास जारी है.
वज्र कॉर्प्स (जलंधर) वायुसेना के साथ विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन कर रही है.
वायुसेना का “Exercise Akraman” राफेल लड़ाकू विमानों के साथ मध्य भारत में जारी है.
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण शुरू किये हैं.
अमेरिका ने क्या अपील की है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है और दोनों देशों से शांति बनाये रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह टकराव जल्द समाप्त होगा.
भारत का स्पष्ट संदेश
भारत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंक के खिलाफ उसकी नीति सख्त और निर्णायक है. ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक सैन्य कार्रवाई है, बल्कि यह एक भावनात्मक और रणनीतिक संदेश भी है कि भारत अपने नागरिकों की जान की कीमत जानता है और उसका बदला लेना भी.
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान जख्मी, एलओसी पर भी भीषण गोलीबारी
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: 1971 के बाद फिर गूंजे धमाके, भारत ने पाकिस्तान में घुसकर मारे, खत्म किया आतंकी ठिकाने
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: शहीदों की विधवाओं के आंसू का बदला, सेना ने क्यों रखा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम?
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor : भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान जख्मी, एलओसी पर भी भीषण गोलीबारी
यह भी पढ़ें: India Airstrikes on terrorist camps in Pakistan: भारत ने POK में की एयर स्ट्राइक, आतंक के 9 अड्डों पर बरसाया बम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










