ePaper

India Airstrikes on terrorist camps in Pakistan: भारत ने POK में की एयर स्ट्राइक, आतंक के 9 अड्डों पर बरसाया बम

Updated at : 07 May 2025 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
Air Strike

Air Strike

India Airstrikes on terrorist camps in Pakistan: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, बैसरन घाटी हमले का जवाब देते हुए आतंकियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया.

विज्ञापन

India Airstrikes on terrorist camps in Pakistan: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के अंदर स्थित कुल 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की है. जानकारी के मुताबिक, यह एयर स्ट्राइक रात करीब डेढ़ बजे की गई, जिसमें कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है.

इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि में हाल ही में पहलगाम के बैसरन घाटी में हुआ आतंकी हमला है, जिसमें आतंकवादियों ने टूरिस्ट्स पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा. अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने आतंकियों को उसी की भाषा में जवाब देते हुए उनके अड्डों को नष्ट कर दिया है. इस एयर स्ट्राइक को बेहद सटीक और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे आतंकियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है. भारत ने यह संदेश भी दिया है कि निर्दोष नागरिकों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola