Omicron Coronavirus LIVE Updates: 150 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

Omicron Coronavirus LIVE Updates : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का टूटा रिकार्ड. 36 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या. मुंबई में संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार. केरल, दिल्ली और तमिलनाडु में भी कोरोना ने कोहराम मचा दिया हैं. संक्रमितों की संख्या यहां हर दिन तेजी से बढ़ रही है.

विज्ञापन

150 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 150 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर बधाई दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने आज ट्‌वीट कर जानकारी दी थी कि देश में 150 करोड़ वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है और देश की 90 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन का सिंगल डोज लग चुका है.

पुरी का जगन्नाथ मंदिर 10 जनवरी से बंद

कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पुरी के जगन्नाथ मंदिर को 10 जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है.

दिल्ली में 17,335 मामले, नौ लोगों की मौत

दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 17,335 नये संक्रमित मिले हैं और नौ लोगों की मौत हुई है.

मुंबई में रिकाॅर्ड 20,971 केस, छह की मौत

मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड 20,971 केस सामने आये हैं और छह लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली की जेलों में 21 कैदी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये

दिल्ली की जेलों में 21 कैदी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, जिनमें से तिहाड़ में 16, मंडोली में 5 कैदी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, जबकि 28 जेल कर्मचारी जिनमें तिहाड़ में 21, रोहिणी में 5, और मंडोली में 2 हैं.

इटली से आयी फ्लाइट में आज मिले 150 कोरोना पाॅजिटिव

इटली से आयी फ्लाइट में आज 150 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं. कल इटली से आयी फ्लाइट में 125 कोरोना पाॅजिटिव मिले थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola