Coronavirus News Updates: महाराष्ट्र में 46 हजार से अधिक मामले
Coronavirus News LIVE Updates: देश में कोरोना के हाताल बेकाबू हो रहे हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आंकड़ों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. बीते दिन बुधवार को देश में कोरोना (Coronavirus Cases in India) के 2 लाख 82 हजार 9 सौ 70 नए मामले दर्ज किए गए थे.
तमिलनाडु में 28 हजार से अधिक मामले, 39 की मौत
आज तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 28 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं जबकि 39 लोगों की मौत हुई है. वहीं कर्नाटक में 47 हजार से अधिक और केरल में 46 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं.
दिल्ली में आज मिले 12,306 संक्रमित
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 12,306 संक्रमित मिले हैं जबकि 43 लोगों की मौत हुई और 18 हजार से अधिक लोग आज स्वस्थ हुए हैं.
झारखंड में अब 300 रुपये में होगा आरटीपीसीआर टेस्ट
झारखंड में अब 300 रुपये में आरटीपीसीआर टेस्ट होगा, जबकि एंटीजन टेस्ट अब 150 रुपये की बजाय 50 रुपये में होगा.
बिहार में कोरोना प्रतिबंध छह फरवरी तक बढ़ाये गये
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए समीक्षा के बाद यह निर्णय किया गया है कि प्रदेश में कोरोना के प्रतिबंध आगामी छह फरवरी तक जारी रहेंगे.
दस राज्यों में एक्टिव केस सबसे ज्यादा
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, यूपी, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना के एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए