Omicron Coronavirus Live Updates: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पाॅजिटिव
Omicron Coronavirus Live Updates: देश में ओमिक्रॉन ने अब रफ्तार पकड़ ली है. ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से कोरोना के नए केस भी तेजी से बढ़ने लगे हैं. देश में ओमिक्रॉन के केस फिलहाल 1431 से ज्यादा मामले है. शनिवार को देश में ओमिक्रॉन के 161 नये मामले सामने आये थे.
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पाॅजिटिव
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपने रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी है.
15-18 साल के 6 लाख 79 हजार बच्चों ने कराया टीके के लिए रजिस्ट्रेशन
15-18 साल के 6 लाख 79 हजार से अधिक बच्चों ने टीके के लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराया है. तीन जनवरी से इन किशोर-किशोरियों का वैक्सीनेशन होना है.
महाराष्ट्र में 11,877 नये मामले
महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 11,877 नये मामले सामने आये हैं और नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि 2,069 लोग स्वस्थ हुए हैं.
बंगाल में सामने आये 6 हजार से अधिक संक्रमित, स्कूल-काॅलेज बंद
बंगाल में पिछले 24 घंटे में हालात बिगड़ गये हैं. आज 6 हजार से अधिक संक्रमित सामने आये हैं. प्रशासन ने स्कूल-काॅलेज बंद करने का आदेश दिया है.
मशहूर फुटबाॅलर लियोनेल मेस्सी कोरोना पाॅजिटिव
मशहूर फुटबाॅलर लियोनेल मेस्सी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. वे और टीम के चार अन्य लोग फ्रेंच कप से पहले कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं.
झारखंड में पाबंदियां बढ़ीं, 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू
झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियां बढ़ा दी गयी हैं. 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. स्कूल-काॅलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है, सभी अब आनलाइन संचालित होंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए