Live Updates

Omicron Coronavirus LIVE Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 46,723 मामले, ‘ओमिक्रॉन’ के 86 मरीज

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A health worker takes sample from a woman to conduct COVID-19 test amid concern over a third wave of the coronavirus pandemic in India, in New Delhi, Saturday, Jan. 8, 2022. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI01_08_2022_000095B)

Omicron Coronavirus LIVE Updates दिल्ली में कोरोना ओर ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे है. बीते एक दिन में 21,259 नए मामले, 23 मरीजों की हुई मौत. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना के 46 हजार से अधिक मामले, ओमिक्रॉन के 86 नए मरीज

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 46,723 नए COVID मामले सामने आए हैं. 28,041 मरीज ठीक हुए जबकि 32 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टीव केसों की संख्या 2,40,122 हो गई है. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 1367 मामले हैं.

पश्चिम बंगाल में 22 हजार से अधिक मामले, 23 की मौत

पश्चिम बंगाल में आज 22,155 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 23 लोगों की मौत हुई है. सक्रिय मामले बढ़कर 1,16,251 हो गई है. राज्य में संक्रमण दर 30.86% है.

मुंबई में 16, 420 मामले, 7 लोगों की मौत

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आज मुंबई में 16,420 नए मामले सामने आए हैं. 14,649 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. 24 घंटे में 7 लोगों की मौत भी हुई है.

कर्नाटक में एक दिन में 21 हजार से ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 21,390 नए मामले सामने आए हैं. तो वहीं, 1541 ठीक हुए हैं. 10 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. सक्रिय मामलों की संख्या 93,099 हो गई है.

दिल्ली में संक्रमण दर 26.22 फीसदी

दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 27561 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 40 लोगों की मौत भी हो गई है. एक दिन में 14957 ठीक हुए हैं. दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 26.22 फीसदी हो गई है.

उत्तर प्रदेश में एक दिन में 13,681 नए मामले

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 13,681 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 700 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 57,355 है. वहीं, 24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola