Live Updates

Omicron Coronavirus LIVE Updates: केरल में 2,514 नये मामले सामने आये, 54 की मौत

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A worker pastes a sticker on a wall of a COVID-19 facility at Commonwealth Games Village in view of the rising Omicron cases in New Delhi, Wednesday, Dec. 22, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI12_22_2021_000059B)

LIVE India Omicron Cases (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant: कोरोना संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार भारत में ओमिक्रोन के मामले 238 से भी ज्यादा हो गए हैं. ओमिक्रॉन से जुड़ी हर जानकारी यहां पढ़ें…

विज्ञापन

केरल में 2,514 नये मामले सामने आये, 54 की मौत

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,514 नये मामले सामने आये और 54 की मौत हुई है, जबकि 3,427 लोग स्वस्थ हुए हैं.

तेलंगाना में ग्रामीणों ने लगाया लॉकडाउन

तेलंगाना में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए गुडेम गांव के ग्रामीणों ने गांव में लॉकडाउन लगा दिया. यह गांव तेलंगाना के राजन्ना-सिरसिला जिले में है. यह पहला मौका है जब तेलंगाना के किसी गांव में ओमिक्रॉन के चलते लोगों ने लॉकडाउन लगाया है.

तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन वेरिएंट

देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट बेहद तेजी से फैल रहा है. ताजा मामला हरियाणा के फरीदाबाद का आया है. जहां एक युवती में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है. बताया जा रहा है कि वो कनाडा से भारत लौटी है. िसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. बता दें, फिलहाल देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है.

कोरोना की समीक्षा बैठक

दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते केसों की समीक्षा कर रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सचिवालय पहुंच गये हैं. बैठक में दिल्ली में कोरोना के हालात पर मंथन किया जाएगा.

16 राज्यों में ओमिक्रोन की दस्तक

भारत के 16 राज्यों में ओमिक्रोन की दस्तक हो गई है. वहीं देशभर में ओमिक्रॉन के 271 से ज्यादा मामले आये हैं.

तमिलनाडु में फैल रहा ओमिक्रोन संक्रमण

तमिलनाडु में तेजी से फैल रहा कोरोना का ओमिक्रोन संक्रमण. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम.ए.सुब्रमण्यम ने बताया कि, प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola