Coronavirus News LIVE Updates: बंगाल में 19 हजार से अधिक केस, पाबंदियां बढ़ीं
New Delhi: A worker pastes a sticker on a wall of a COVID-19 facility at Commonwealth Games Village in view of the rising Omicron cases in New Delhi, Wednesday, Dec. 22, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI12_22_2021_000059B)
Coronavirus News LIVE Updates: देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है. जम्मू-कश्मीर में 10 दिन में 10 गुना कोरोना के केस बढ़े. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,211 केस मिले हैं. वहीं 19 की मौत हुई.
बंगाल में 19 हजार से अधिक केस, पाबंदियां बढ़ीं
बंगाल में आज कोरोना वायरस के 19 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं, वहीं सरकार ने कई पाबंदियां भी बढ़ा दी हैं.
झारखंड में ओमिक्राॅन के 14 मामले सामने आये
झारखंड में ओमिक्राॅन के 14 मामले आज सामने आये हैं. 87 सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया थे जिनमें से 14 ओमिक्राॅन के पाये गये हैं.
मुंबई में आज सामने आये 10 हजार से अधिक मामले
मुंबई में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं और 11 लोगों की मौत हुई है. एक्टिव केस आठ हजार के करीब हैं.
दिल्ली में आज 20,718 नये मामले, 30 की मौत
दिल्ली में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार 718 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 30 संक्रमितों की मौत हो गयी है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी है.
मिजोरम में 477 नये केस
मिजोरम में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 477 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 8,048 हो गयी है.
वैक्सीन नहीं तो सार्वजनिक जगहों पर प्रवेश नहीं
वैक्सीन नहीं लेने वालों को सार्वजनिक जगहों पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा. यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री ने की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए