Omicron Coronavirus News LIVE: कोरोना से जंग में मिले नए हथियार, Covovax और Corabevax को मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

Omicron News LIVE: देश में ओमिक्रॉन के मामले 650 के पार चले गए हैं. महाराष्ट्र में सबसे अधिक कुल 167 मामले हो गए हैं. वहीं, दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल 165 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर आज स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक कर सकते हैं.

विज्ञापन

गोवा के पूर्व सीएम कोरोना पॉजिटिव

गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करने की सलाह दी है.

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण दर को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. सीएम केजरीवाल ने इसका ऐलान कर दिया है

भारत में कोरोना से जंग में मिले नए हथियार

भारत में कोरोना को हराने के लिए 3 कोरोना वैक्सीन को आज मंगलवार को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर लिखा कि COVID-19 के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करना के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ही दिन में एक ही दिन में 3 वैक्सीन को स्वीकृतियां दी हैं.

– CORBEVAX वैक्सीन

– कोवोवैक्स वैक्सीन

– एंटी-वायरल दवा मोलनुपिराविर

इनका इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग किया जा सकेगा.

टीएमसी सांसद कोरोना पॉजिटिव

पश्चिम बंगाल से टीएमटी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमण का पता लगने के बाद फिलहाल होम आइसोलेशन पर हैं.

झारखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ी

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने डराने लगा है. संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत दर से ज्यादा हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की चिंता कोरोना के नये सेंटर प्वाइंट बने कोडरमा को लेकर है, क्योंकि यहां राज्य के सबसे ज्यादा एक्टिव केस 179 हो गये हैं. रांची जिले का एक्टिव केस 174 पर आ गया है. सोमवार को कोडरमा में रिकॉर्ड 63 नये संक्रमित, रांची में 38 और पूर्वी सिंहभूम में 13 नये संक्रमित मिले हैं.

21 राज्यों तक फैला ‘ओमिक्रॉन’

देश में ओमिक्रॉन के रोजाना आंकड़े डराने लगे हैं. मंगलवार यानी आज ओमिक्रॉन के मामलों में बड़ी उछाल देखने को मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज ओमिक्रॉन के 653 मामले सामने आए हैं. वहीं, अब इसका संक्रमण 21 राज्यों तक फैल चुका है. सोमवार को 19 राज्यों तक ही इसका संक्रमण था. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 167 मामले जबकि दिल्ली में 165 मामले ओमिक्रॉन के आ

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola