खीर भवानी मेले और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बीच सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- 'एक बार…'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 May 2025 8:47 PM
Omar Abdullah on Pakistan
Omar Abdullah on Amarnath Yatra: जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला कहा है कि राज्य सरकार का पूरा ध्यान खीर भवानी मेला और अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और पर केंद्रित है. अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान कश्मीर में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है.
Omar Abdullah on Amarnath Yatra: जल्द ही जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि आगामी खीर भवानी मेला और अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे. इससे पहले सीएम अब्दुल्ला गांदरबल गए, जहां उन्होंने विख्यात खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से भी बात की. सीएम अब्दुल्ला ने कहा “हमने अमरनाथ यात्रा के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. जहां तक सुरक्षा का सवाल है, सभी इंतजाम किए जाएंगे. हमारा प्रयास होगा कि पहले माता खीर भवानी मेला सफल हो और फिर अमरनाथ यात्रा दोनों मार्गों- सोनमर्ग और पहलगाम से सुरक्षित रूप से यात्रा संपन्न हो. हम चाहते हैं कि सभी श्रद्धालु सकुशल लौटें.”
सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा “जहां तक नागरिक व्यवस्था का सवाल है, हम पूरी तरह से तैयार हैं. जहां तक सुरक्षा का सवाल है, उचित कदम उठाए जाएंगे. हमारा मुख्य ध्यान 3 जून को माता खीर भवानी मेले के सफल आयोजन पर है. अमरनाथ जी यात्रा दो मार्गों- सोनमर्ग- बालटाल और पहलगाम से होगी और हम देखेंगे कि यह सुचारु रूप से चले और यात्री सुरक्षित वापस लौटें. पर्यटन प्रभावित हुआ है, लेकिन हम अभी इस बारे में कुछ नहीं कर रहे हैं. स्थिति सामान्य होने दें, उसके बाद हम पर्यटन के हितधारकों के साथ बैठेंगे और अपने पर्यटन उद्योग के पुनरुद्धार पर काम करेंगे. एक बार अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाए, तो हम पर्यटन के पुनरुद्धार पर काम करना शुरू कर देंगे.”
जून के पहले सप्ताह में हो सकता है खीर भवानी मेले का आयोजन
खीर भवानी मेला कश्मीरी पंडितों के लिए एक अहम धार्मिक आयोजन है. इस साल जून के पहले सप्ताह में इस मेले के आयोजन की संभावना है. देश के सभी हिस्सों से कश्मीरी पंडित रागन्या देवी के मंदिर, जिन्हें खीर भवानी मंदिर भी कहा जाता है, में इकट्ठा होते हैं. वहीं, अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी. वहीं, पहलगाम हमले के पर्यटन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र के पुनर्जीवन के लिए काम करने से पहले स्थिति के स्थिर होने का इंतजार करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










