Train Accident Video: ओडिशा ट्रेन हादसे में एक की मौत, 8 घायल, बैंगलोर-कामाख्या के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

Updated:
विज्ञापन
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: ओडिशा में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है. बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए.

विज्ञापन

Odisha Train Accident: ओडिशा कटक के नेरगुंडी स्टेशन के पास रविवार को 12551 बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 घायल हो गए. पूर्व तट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे सुबह 11:54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए.

राहत और बचाव कार्य जारी

ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं. हादसे वाले स्थान के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. जिसमें यात्रियों को रेलवे ट्रैक पर देखा जा सकता है. पुलिस के अधिकारियों को भी वहां देखा जा सकता है, जो राहत और बचाव कार्य में मदद पहुंचा रहे हैं.

कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की होगी जांच

कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर बोलते हुए, ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा, “अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं. हमें 12551 कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली. अभी तक हमें सूचना मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतरे हैं. कोई भी घायल नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. जहां तक ​​हमें सूचना मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं. डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. जांच के बाद हमें पटरी से उतरने का कारण पता चलेगा. हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है.”

ट्रेन हादसे पर आया हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

ट्रेन हादसे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट डाला है. उन्होंने लिखा, “मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी है. सीएमओ ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है. हम प्रभावित हर व्यक्ति से संपर्क करेंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola