देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुची 37,336, जानें किस राज्य में कितने लोगों की गयी जान

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,218 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 37,336 तक पहुंच गई है.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,218 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 37,336 तक पहुंच गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,167 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,950 लोग स्वस्थ हो गए हैं. एक मरीज देश से बाहर चला गया है. इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इस वायरस से शुक्रवार की शाम से हुईं मौतों के मामलों में महाराष्ट्र से 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, दिल्ली से दो और उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और तमिलनाडु से एक-एक मामला शामिल है.

इस वायरस से सबसे अधिक 485 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 42 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है. तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 26 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 22 मरीजों की मौत हुई है. पंजाब में 19 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में आठ, केरल तथा हरियाणा में चार-चार और झारखंड और बिहार में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 11,506 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. इसके बाद गुजरात में 4,721, दिल्ली में 3,738 और मध्य प्रदेश में 2,719 मामले हैं. राजस्थान में 2,666 मामले सामने आए हैं. तमिलनाडु में 2,526 और उत्तर प्रदेश में 2,328 मामले हैं. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,463 है जबकि तेलंगाना में 1,039 मामले हैं.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 795, जम्मू कश्मीर में 639, कर्नाटक में 589, केरल में 497, पंजाब में 480 और बिहार में 471 है. हरियाणा में 360 मामले और ओडिशा में 149 मामले सामने आए हैं. झारखंड में वायरस से 111 लोग और चंडीगढ़ में 88 लोग संक्रमित हुए हैं. उत्तराखंड में 58 मामले सामने आए हैं. असम और छत्तीसगढ़ में 43-43 जबकि हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हैं. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 33 मामले जबकि लद्दाख में 22 मामले हैं.

मेघालय में इस वायरस से 12, पुडुचेरी में आठ जबकि गोवा में सात लोग संक्रमित हैं. मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola