Nikki Murder Case: पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति सहित अब तक 4 की गिरफ्तारी, सास-ससुर और जेठ पर भी शिकंजा

निक्की हत्या कांड, पुलिस ने चार आरोपियों – निक्की के पति, सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार किया
Nikki Murder Case: नोएडा में दहेज के लिए निक्की की हत्या करने के आरोप में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों – निक्की के पति, सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा है कि परिजनों के बयानों, सबूत और तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.
Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली निक्की की हत्या के आरोप में पुलिस ने निक्की के पति, सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है. निक्की के ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने दहेज के लिए पहले मृतका को बेरहमी से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया. मृतका की बहन के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.
एडीसीपी सुधीर कुमार ने क्या कहा ?
जानकारी देते हुए एडीसीपी सुधीर कुमार कहते हैं, “मृतका की बहन द्वारा मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले आरोपी पति की गिरफ्तारी हुई थी, उसके बाद मृतका की सास-ससुर और जेठ की गिरफ्तारी की गई. आगे उन्होंने बताया कि मृतका के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे, और उसके आधार पर जांच आगे बढ़ेगी. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मार-पीट और जलाने के वीडियो को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो वायरल हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने ऐसा कोई सबूत बरामद नहीं किया है. हमने जांच शुरू कर दी है, और यह सबूत और तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी. मृतका के पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
सिरसा टोल चौराहे से पुलिस ने दबोचा आरोपी जेठ और ससुर को
पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपी पति विपिन और सास को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद आज (सोमवार) आरोपी जेठ रोहित भाटी और ससुर सतवीर को पुलिस ने सिरसा टोल चौराहे से गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपी विपिन को जांच के लिए रविवार को लेकर जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस पर गोली चला दी. गोली आरोपी के पैर में लगी. जिसके बाद देर शाम को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं सास, ससुर और जेठ से अभी पूछताछ जारी है.
यह भी पढ़े: Shubhanshu Shukla: स्पेस स्टेशन से लौटे शुभांशु शुक्ला का लखनऊ ने भव्य स्वागत, विक्ट्री परेड में हुए शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










