दिन में 5-6 बार मां करती थी फोन, ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी, निकिता सिंघानिया ने किया बड़ा खुलासा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Dec 2024 9:59 AM
निकिता सिंघानिया गिरफ्तारी के बाद
Nikita Singhania : अतुल सुभाष की खुदकुशी के बाद उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया ने एक बड़ा खुलासा किया है. उसने फैमिली कोर्ट को बताया कि उसकी मां निशा सिंघानिया उसे जब भी कॉल करती थी, उसे ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी.
Table of Contents
Nikita Singhania : बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं. इस क्रम में मृतक और उनकी अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. सिंघानिया ने दावा किया कि उसकी मां निशा सिंघानिया उसे दिन में 5-6 बार फोन करती थी. उसे उसके ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी.
अतुल सुभाष से शादी जबरदस्ती करवाई गई : निकिता सिंघानिया
dnaindia.com ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि निकिता सिंघानिया ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एक फैमिली कोर्ट में बयान दर्ज करवाया है. इसमें उसने कहा है कि अतुल सुभाष से उसकी शादी उसके माता-पिता ने जबरदस्ती करवाई थी. सिंघानिया ने आगे बताया कि उसके पिता पिछले 10 सालों से दिल से संबंधी समस्या से पीड़ित थे. उनका एम्स में इलाज चल रहा था. उसने आगे दावा किया कि उसके पिता की बीमारी के दबाव में उसे अतुल सुभाष से शादी करने के लिए मजबूर किया गया.
Read Also : Atul Subhash Suicide Case: निकिता सिंघानिया के चाचा को कैसे मिली जमानत? वकील ने दिया ये तर्क
हनीमून के लिए मॉरीशस गए थे अतुल और निकिता
अतुल और निकिता की शादी 26 जून 2019 को वाराणसी के हिंदुस्तान इंटरनेशनल होटल में हुई थी. शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मॉरीशस गए. इसका खर्च अतुल ने उठाया था. दिसंबर महीने की शुरुआत में 34 साल के अतुल ने बेंगलुरु में खुदकुशी कर ली. इससे पहले, उन्होंने अपनी पत्नी निकिता और उसके परिवार के खिलाफ उत्पीड़न के अलावा जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. यही नहीं, उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा. इसमें उन घटनाओं का जिक्र किया गया था, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.
Read Also : Nikita Singhania Salary: कितनी है अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया की सैलरी, कहां करती है काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










