तमिलनाडु में PFI पर बड़ी कार्रवाई, NIA ने पांच को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को तमिलनाडु में छह स्थानों पर छापेमारी की.

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज तमिलनाडु पीएफआई आपराधिक साजिश मामले से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये गिरफ्तारियां तमिलनाडु के थेनी, डिंडीगुल, मदुरै और चेन्नई जिलों में तलाशी अभियान के बाद की गयी.

विज्ञापन

तमिलनाडु में छह स्थानों पर छापेमारी

प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को तमिलनाडु में छह स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि पीएफआई के मदुरै क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैसर और थेनी के एसडीपीआई जिला सचिव सादिक अली को हिरासत में लिया गया था.

पीएफआई मामले में अबतक 15 लोगों को गिरप्तार किया गया

पिछले साल की शुरुआत में मामला दर्ज करने के बाद से अब तक पीएफआई के 15 सदस्य एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

Also Read: बिहार: दरभंगा और मुजफ्फरपुर में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी

क्या है मामला

गौरतलब है कि साजिश और गैरकानूनी गतिविधियों, जैसे धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करना और सार्वजनिक सौहार्द और शांति को बाधित करने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव के वास्ते हानिकारक गतिविधियों को अंजाम देना और भारत के खिलाफ असंतोष पैदा करने से संबंधित मामले में कार्रवाई की जा रही है. पीएफआई पर सदस्यों के लिए घातक हथियारों के साथ प्रशिक्षण आयोजित करने और जिला और राज्य स्तर पर पीएफआई के नेताओं द्वारा चुने गए लक्ष्यों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola